Dal Pakwan Recipe: सिंधी टिक्कड़ पहले सिंधी लोगों के लिए एक कम्फर्ट डिश हुआ करती थी। ये डिश सिंधी परिवारों के दिलों में एक बहुत गहरा स्थान रखती है। ये डिश खाने की संस्कृति का अहम हिस्सा है। नाश्ते की प्रसिद्ध डिश दाल पकवान की खोज एक इतिहास से जुड़ी हुई है तो जानते हैं आखिर ये दाल पकवान है? इसका इतिहास क्या है? इसे बनाने के लिए कौन सी सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा और दाल पकवान को बनाने की विधि क्या है?
सिंधी धर्म से जुड़ा दाल पकवान का इतिहास
1947 में बंटवारे के दौरान कठिनाइयों का सामना करने वाली सिंधी के लिए टिक्कड़ एक पारंपरिक डिश थी जो सिंधी संस्कृति से जुड़ी हुई है। पीढ़ियों से रोटी के साथ दाल सर्व की जाती रही है और यह डिश खास अवसरों पर परोसी जाती है। सालों से सिंधी टिक्कड़ सिर्फ एक भोजन नहीं रहा है, बल्कि ये इतिहास और स्वाद का प्रतीक बन गया। शेफ रणवीर ब्रार के अनुसार, पुराने समय में लोग दाल पकवान से ज्यादा सिंधी टिक्कड़ का आनंद लेते थे। उन्होंने बताया कि लोग सख्त रोटी पर दाल डालकर उसे फिर से सॉगी बना लेते थे जो रोटी बच जाती थी उसे बाहर रखा जाता था और वह सख्त और कुरकुरी हो जाती थी जिसे बाद में दाल डालकर फिर से सॉगी किया जाता था जो खाने में बहुत स्वाद होती थी। बाद में सिंधी टिक्कड़ को दाल पकवान में बदल दिया गया। शाही परिवारों ने इस डिश को अपने मेनू में शामिल करना शुरू किया और फिर ये डिश सिंधी घरों में बनने लगी, आम लोगों के लिए एक सिंपल डिश बन गई।
दाल के लिए सामग्री
- – 250 ग्राम चना दाल
- – 1 छोटा प्याज
- – 1 छोटा टमाटर
- – 5 हरी मिर्च
- – 5 करी पत्तियां
- – 3 कप पानी
- – 1 चम्मच जीरा
- – 1 चम्मच तेल
- – ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- – ½ चम्मच हल्दी पाउडर
- – स्वादानुसार नमक
- – एक चुटकी हींग
पकवान के लिए सामग्री
- – 2 कप मैदा
- – 3 बड़े चम्मच घी
- – ½ बड़े चम्मच जीरा
- – ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- – स्वादानुसार नमक
- – आवश्यकतानुसार पानी
- – तलने के लिए तेल
दाल पकवान बनाने की विधि
घर पर यह स्वादिष्ट दाल पकवान बनाने के लिए सबसे पहले दाल को धोकर लगभग एक घंटे के लिए भिगो दें। अब कुकर में 2 बड़े चम्मच तेल डालकर कुछ समय तक गरम करें। इसमें हींग और कटे हुए प्याज डालकर 2-3 मिनट तक भूनें। अब कद्दूकस किए हुए टमाटर और कटी हुई हरी मिर्च डालकर अच्छे से पकने तक भूनें। भिगोई हुई दाल, हल्दी पाउडर, नमक और 3 कप पानी डालकर अच्छे से मिला लें। कुकर का ढक्कन बंद करें और एक सीटी आने तक पकने दें। फिर धीमी आंच पर 5 मिनट तक और पकाएं और गैस बंद कर दें कुकर को ठंडा होने दें और फिर ढक्कन खोलें।
यह नर्म होनी चाहिए, लेकिन ज्यादा गीला नहीं चाहिए एक दूसरे पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें और उसमें जीरा और करी पत्तियां तड़का दें। इसमें लाल मिर्च पाउडर डालें और इस तड़के को दाल में डालकर अच्छे से मिला लें 3-4 मिनट तक दाल को धीमी आंच पर पकने दें और फिर अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पत्तियां, इमली की चटनी, कटी हुई प्याज और धनिया चटनी डालकर सजा लें दाल तैयार है।
पकवान के लिए सबसे पहले मैदा छान लें फिर इसमें जीरा, घी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और पानी डालकर आटा गूंध लें। ध्यान रखें कि आटा न तो बहुत सख्त हो और न ही बहुत नरम आटे को 15 मिनट तक आराम करने दें। फिर इसे 10-12 छोटे भागों में बांट लें हर भाग को रोटी बेल लें और कांटे से छेद कर लें अब कढ़ाई में तेल गरम करें और तैयार किए गए पाकवान को उसमें डालकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें तले हुए पाकवान को अब्सॉर्बेंट पेपर पर निकाल लें दाल के साथ गरम-गरम सर्व करें और तड़कते दाल पकवान का आनंद लें।
ये भी पढ़ें- Ramadan 2025: इफ्तार में बनाएं ये 5 बेहतरीन डिश, मेहनत भी खाकर कहेंगे वाह…
संबंधित खबरें
पटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
13 mins agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
2 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
3 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
5 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
6 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
20 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
22 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
23 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 day agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines