Dal Bafla Recipe: क्या आप भी ये ही सोचते रहते हैं कि आज खाने में ऐसा क्या बनाएं जो सभी को पसंद आ जाए? तो ऐसे सवालों का जवाब देने के लिए हम एक खास तरह की रेसिपी लेकर आए हैं। इसका नाम दाल बाफला है जो सर्दियों में खासतौर पर सभी की पसंद होता है। आइए आपको दाल बाफला बनाने की आसान विधि बताते हैं।
Dal Bafla Ingredients in Hindi
- 2 कप आटा
- 1 टी स्पून जीरा
- 1/4 टी स्पून अजवाइन
- 1 टी स्पून नमक
- 1/2 कप घी
- 1/2 कप पानी
- 1/2 टी स्पून हल्दी
Health News: ठंड के मौसम में रात में भूलकर भी न खाएं ये 4 फूड्स, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने
Dal Ingredients in Hindi
- 1/2 कप अरहर की दाल
- 1 कप पानी
- 1/2 टी स्पून हल्दी
- 1 टी स्पून नमक
Dal Tadka Ingredients in Hindi
- 1 टेबल स्पून घी
- 1/4 टी स्पून हींग
- 1/2 टी स्पून चीनी
- 3 टेबल स्पून हरा धनिया
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टी स्पून सरसों के दाने
Dal Bafla Recipe in Hindi
बाफला बनाने के लिए एक बाउल में गेहूं का आटा डालें। इसमें अजवाइन, जीरा और नमक के अलावा घी डालें। अब इसका डो तैयार कर लें। इसके बाद छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर रख लें। अब गैस पर एक पैन रखें और शमें पानी गर्म होने के लिए रख दें। इस पानी में हल्दी और नमक डालें। उबाल आने पर बनाए गए बॉल्स को भी पैन में डाल दें। अब इन्हें तब तक पकाएं जब तक ये बॉल्स ऊपर तैरने ना लगें।
पक जाने के बाद पैन से बॉल्स को निकाल लें। अब इन्हें सुखने के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद इन बॉल्स को 200 डिग्री तापमान पर ओवन में कम से कम 15 मिनट तक पका लें। इस तरह से बाफला तैयार हो जाएगा।
अब दाल बनाने के लिए भीगी हुई अरहर और चना दाल को कुकर में पका लें। इसके लिए प्रेशर कुकर में पानी, नमक और हल्दी डालें। तीन-चार सीटी आने के बाद दाल में तड़का लगा लें। इसके लिए एक पैन में घी डालें, फिर हींग और उसके बाद सरसों के दाने डालें। इस तरह से तड़का बन जाएगा, अब इससे दाल में तड़का लगा दें। अब तैयार बाफला के ऊपर तड़का लगी दाल डालकर सर्व कर सकते हैं।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
7 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
15 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
17 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines