Dal Bafla Recipe: दाल बाफला बनाना नहीं है मुश्किल, जानिए आसान रेसिपी
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Dal Bafla Recipe: क्या आप भी ये ही सोचते रहते हैं कि आज खाने में ऐसा क्या बनाएं जो सभी को पसंद आ जाए? तो ऐसे सवालों का जवाब देने के लिए हम एक खास तरह की रेसिपी लेकर आए हैं। इसका नाम दाल बाफला है जो सर्दियों में खासतौर पर सभी की पसंद होता है। आइए आपको दाल बाफला बनाने की आसान विधि बताते हैं।
Health News: ठंड के मौसम में रात में भूलकर भी न खाएं ये 4 फूड्स, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने
बाफला बनाने के लिए एक बाउल में गेहूं का आटा डालें। इसमें अजवाइन, जीरा और नमक के अलावा घी डालें। अब इसका डो तैयार कर लें। इसके बाद छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर रख लें। अब गैस पर एक पैन रखें और शमें पानी गर्म होने के लिए रख दें। इस पानी में हल्दी और नमक डालें। उबाल आने पर बनाए गए बॉल्स को भी पैन में डाल दें। अब इन्हें तब तक पकाएं जब तक ये बॉल्स ऊपर तैरने ना लगें।
पक जाने के बाद पैन से बॉल्स को निकाल लें। अब इन्हें सुखने के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद इन बॉल्स को 200 डिग्री तापमान पर ओवन में कम से कम 15 मिनट तक पका लें। इस तरह से बाफला तैयार हो जाएगा।
अब दाल बनाने के लिए भीगी हुई अरहर और चना दाल को कुकर में पका लें। इसके लिए प्रेशर कुकर में पानी, नमक और हल्दी डालें। तीन-चार सीटी आने के बाद दाल में तड़का लगा लें। इसके लिए एक पैन में घी डालें, फिर हींग और उसके बाद सरसों के दाने डालें। इस तरह से तड़का बन जाएगा, अब इससे दाल में तड़का लगा दें। अब तैयार बाफला के ऊपर तड़का लगी दाल डालकर सर्व कर सकते हैं।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: