Skincare tips: बदलता लाइफस्टाइल हो, जंक फूड का बढ़ता इस्तेमाल या खराब खानपान, यह वो बुरी आदतें हैं जो कम उम्र में इंसान की स्किन को डल बनाने लगती हैं और उनके चेहरे पर झुरियां आने लगती हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए लाइफ स्टाइल में बदलाव करने की जरूरत है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी आदतों के बारे में जो आपकी जवानी में डल होती स्किन के लिए जिम्मेदार हैं।
तनाव
तनाव होने से भी व्यक्ति के शरीर पर बुरा असर पड़ता है। इससे आपके बाल झड़ने लगते हैं साथ ही कोलेजन प्रोडक्शन भी काफी कम हो जाता है जिससे आपकी स्किन डल लगने लगती है। इतना ही नहीं ज्यादा तनाव होने से स्ट्रेस हार्मोन रिलीज होता है जिससे स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं और चेहरे पर पिंपल्स होने लगते हैं।
अनहेल्दी फूड
अगर आप भी ज्यादा ऑयली, जंक या बाहर का अनहेल्दी फूड खाते हैं तो इससे भी आप समय से पहले बूढ़े दिखने लगते हैं और आपके शरीर में कमजोरी आने लगती है। ऐसे में कोशिश करें कि आप अनहेल्दी फूड न खाएं।
ये भी पढ़ें- Beauty Hacks: सिर्फ 10 रुपये में दूर होगा गर्दन से लेकर कोहनी का कालापन!
कम नींद लेना
नींद की कमी से शरीर में कई बीमारियां होने लगती हैं। अगर आप कम सोते हैं तो इससे आप हमेशा थका हुआ और बेजान महसूस करेंगे। कम से कम 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है इससे आप स्वस्थ्य रहते हैं और आपकी स्किन हमेशा फ्रेश लगती हैं।
धूम्रपान और शराब का सेवन करना
धूम्रपान करने से स्किन में ऑक्सीजन का सप्लाई कम हो जाता है जिसके कारण नई कोशिकाओं का निर्माण नहीं हो पाता है। वहीं ज्यादा शराब के सेवन से डिहाइड्रेशन होने लगता है जिससे आपके चेहरे पर सूजन आने लगती है।
फिजिकल एक्टिविटीज न करना
आजकल लोगों की जिंदगी में फिजिकल एक्टिविटीज कम हो गई हैं। वो एक्सरसाइज नहीं करते हैं जिससे उनके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन नहीं हो पाता है और उनका चेहरा डल लगने लगता है।
ये भी पढ़ें- Banana Peel Benefits: केले के छिलके को न समझें बेकार; ऐसे बचेंगे आपके हजारों रुपये!
संबंधित खबरें
दिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
6 mins agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
1 hr agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
1 hr agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
3 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
17 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
19 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
1 day agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
1 day agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
1 day agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines