Dahi Sandwich Recipe: सुबह हम सभी के पास समय की कमी होती है, लेकिन ब्रेकफास्ट को टालना भी सेहत के लिए सही नहीं है और कुछ भी खा लेना भी सेहत के लिए सही नहीं होता है। इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसी ब्रेकफास्ट रेसिपी लेकर आए हैं जिसे बनाने में सिर्फ 10 मिवट का समय लगेगा और खूब सारी सब्जियां होने पर ये आपके हेल्थ के लिए भी नुकसानदायक साबित नहीं होगी।
दरअसल, आज हम आपको दही सैंडविच बनाने की विधि बताने जा रहे हैं जिसे बनाने में 10 मिनट से भी कम का ही समय लग सकता है। आइए दही सैंडविच रेसिपी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
और पढ़िए –Skin Care Tips: रात में स्किन केयर रूटीन में इन बातों का रखें ध्यान, त्वचा में आएगा खूबसूरत निखार
Dahi Sandwich Recipe Ingredients in Hindi
- ब्रैड (8 स्लाइस)
- हंग कर्ड (3/4 कप)
- घी (2 टेबल स्पून)
- कद्दूकस की हुई गाजर (2)
- बारीक कटी हुई शिमला मिर्च (1)
- बारीक कटी हुई पत्तागोभी (200 ग्राम)
- घीसा हुआअदरक का टुकड़ा (1/2 इंच)
- बारीक कटा हुआ हरा धनिया (2 टेबल स्पून)
- दरदरी कुटी हुई काली मिर्च (1/3 छोटी चम्मच)
- स्वादानुसार नमक
Yogurt Veg Sandwich Recipe in Hindi
- दही का सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले हंग कर्ड की जरूरत होगी।
- हंग कर्ड यानी गाढ़ी दही जिससे सारा पानी निचोड़ा हुआ हो।
- अब एक बाउल में हंग कर्ड को डालें। साथ में कटी हुईं सब्जियां भी मिक्स करें।
- स्टफिंग को तैयार करने के लिए हंग कर्ड, सब्जी और मसालों को मिक्स करें।
- इसमें कटी हुई पत्तागोभी, गाजर, शिमला मिर्च, हरा धनिया, अदरक, मिक्स करें।
- इसके बाद कुटी हुई काली मिर्च और नमक को भी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- इस तरह से दही का सैंडविच बनाने के लिए स्टफिंग तैयार हो जाएगी।
- सैंडविच बनाने के लिए एक ब्रैड स्लाइस पर फैलाते हुए स्टफिंग लगा दें।
- ऊपर से दूसरी ब्रैड स्लाइस रखकर ढक दें और हल्का सा दबा दें।
- इसी तरह से सारे सैंडविच तैयार कर लें।
- अब आप इन्हें तवे या सैंडविच मेकर पर सेक सकते हैं।
इस तरह से दही के सैंडविच बनकर तैयार हो जाएंगे, जिन्हें बनाने में आपको 10 मिनट से भी कम का समय लग सकता है। सैंडविच को आप सॉस और चाय या कॉफी के साथ खा सकते हैं।
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
41 mins agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 hr agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
2 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
3 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
5 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
6 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
7 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
23 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
23 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines