Dahi Bread Toast Recipe: ब्रेड से बनी आपने कई चीजें खाई होंगी जैसे गार्लिक ब्रेड, आलू टोस्ट, शाही ब्रेड टोस्ट आदि। ये सब तो आप काफी लंबे समय से खा रहे होंगे लेकिन क्या आपने कभी दही ब्रेड टोस्ट खाया है। नहीं न, तो आइए आज हम आपको बताएंगे कि दही ब्रेड टोस्ट कैसे बनाया जाए। ये टोस्ट स्वाद में तो अच्छा होता ही है साथ में इसे बनाना काफी आसान भी है। ये कुछ मिनटों में बनकर तैयार भी हो जाता है। अगर आपको भी ब्रेड से बना कुछ अलग, स्वादिष्ट और हेल्दी खाना है तो आप इस रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें।
ये भी पढ़ें- बिना मैदे के घर पर ही बनाएं ये हेल्दी पिज्जा, टेस्ट में होगा लाजवाब
सामग्री (Dahi Bread Toast Ingredients)
- ब्रेड
- एक कप दही
- लाल मिर्च
- हल्दी
- नमक (स्वादानुसार)
- काली मिर्च
- हरी मिर्च
- बेसन
- घी
- राई
- कड़ी पत्ता
दही टोस्ट बनाने की विधि (Dahi Bread Toast Recipe)
- दही टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कप दही लें और उसे अच्छे से फेंट लें।
- इसके बाद दही में स्वादानुसार नमक, काली मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च डाल दें और इन सभी को अच्छे से मिला लें।
- अब दही में बेसन डालें और धीरे-धीरे पानी डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
- पेस्ट जब तैयार हो जाए तो गैस में पैन रखें और उसे घी से ग्रीस कर लें।
- अब ब्रेड को पेस्ट में डुबोएं और फिर पैन में रखकर उसे अच्छे से सेक लें।
- दोनों तरफ से सेक लेने के बाद से टोस्ट को एक प्लेट में निकाल लें।
- अब हम टोस्ट में ऊपर से डालने के लिए तड़का तैयार करेंगे।
- तड़का तैयार करने के लिए पैन में थोड़ा सा घी डालें और उसमें राई, हरी मिर्च कड़ी पत्ता का तड़का लगाएं।
- अब दही टोस्ट के ऊपर से इसे डाल दें।
- आपका दही टोस्ट बनकर तैयार हैं। आप चाहें तो इसे प्याज के साथ सर्व कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- बारिश के मौसम में पकौड़े-चाट खाने का करता है मन, तो झटपट बनाएं ये रेसिपी
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
21 mins agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
3 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
4 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
5 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
6 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
8 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
9 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
10 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines