Dahi Bhindi Recipe In Hindi: भिंडी एक हरी सब्जी है जोकि फोलिक एसिड, विटामिन बी(vitamin B), विटामिन सी(vitamin C), विटामिन ए(vitamin A), विटामिन के (vitamin K), कैल्शियम, फाइबर और पोटेशियम जैसे कई एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है।
बच्चे तो भिंडी को खूब स्वाद से पेट भरकर खाते हैं। इसलिए आमतौर पर घरों में भिंडी मसाला या भिंडी फ्राई ज्यादातर बनाई जाती है। लेकिन क्या कभी आपने दही भिंडी बनाकर खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए दही भिंडी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वादिष्ट, मसालेदार और हेल्दी होती है।
अभी पढ़ें – Pineapple Chutney Recipe: पाइनएप्पल की खट्टी मीठी चटनी से बढ़ाएं इम्यूनिटी, नोट करें ये सिंपल रेसिपी
इसको आप लंच में केवन 30 मिनट में बनाकर घर वालों को खुश कर सकते हैं। इसका स्वाद चखकर हर कोई आपकी तारीफों के पुल बांधने लग जाएगा, तो चलिए जानते हैं दही भिंडी (Dahi Bhindi Recipe) बनाने की रेसिपी-
दही भिंडी बनाने की सामग्री-
- 1/2 किलो भिंडी
- 1 प्याज
- डेढ़ कप दही
- 1 टी स्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 टी स्पून हल्दी
- 1 टी स्पून धनिया पाउडर
- 1/2 टी स्पून गरम मसाला
- 1 टी स्पून जीरा
- 1 टी स्पून कसूरी मेथी
- 2-3 हरी इलायची
- 1 तेजपत्ता
- 2 टेबलस्पून हरी धनिया पत्ती
- 4-5 टेबलस्पून तेल
- स्वादानुसार नमक
दही भिंडी बनाने की रेसिपी- (Dahi Bhindi Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले भिंडी को धोएं और पोछ लें।
- फिर आप इसको छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रख लें।
- इसके बाद आप प्याज और हरी धनिया पत्ती को भी बारीक काट लें।
- फिर आप एक कढ़ाई में 2 टेबलस्पून तेल डालें और गर्म करें।
- इसके बाद आप इसमें कटी भिंडी डालकर रंग बदलने तक फ्राई कर लें।
- फिर आप गैस को बंद करके भिंडी को एक बाउल में निकाल लें।
- इसके बाद आप कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें।
- फिर आप इसमें जीरा, तेजपत्ता, इलायची और कसूरी मेथी डालकर भून लें।
- इसके बाद आप इन सारे मसालों को धीमी आंच पर खुशबू आने तक पकाएं।
- फिर आप इसमें बारीक कटा प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
- इसके बाद आप इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च के साथ ही सारे सूखे मसाले डालकर कुछ देर पकाएं।
- फिर आप इसमें फेंटी हुई दही डालें और करीब 2-3 मिनट तक थोड़ी देर पकाएं।
- इसके बाद आप इसमें तली हुई भिंडी और स्वादानुसार नमक डालकर मिला लें।
- फिर आप सब्जी को ढककर करीब 6-7 मिनट तक और पकाकर गैस को बंद कर दें।
- अब आपकी स्वादिष्ट दही भिंडी बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको हरी धनिया पत्ती से गार्निश करके गर्मागर्म रोटी, पराठा या चावल के साथ परोसें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
4 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
5 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
5 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
8 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
22 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines