Dahi Bhalla Recipe: लोहड़ी का त्यौहार 14 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाता है। खासकर पंजाब में इस त्यौहार के मौके पर धूम रहती है। लोग एक दूसरे को मिठाईं खिलाते हैं और लोहड़ी गाते हैं। खास बात ये है कि इस बार लोहड़ी के दिन रविवार है, वैसे तो लोहड़ी के पर्व पर रात को लोग आग जलाकर उसमें रेवपर ड़ियां और मूंगफली डालते हैं, इसके साथ ही, दुल्ला भट्टी के गीत गाते हैं।
लोहड़ी के दिन लोग अलग-अलग तरह के व्यंजनों का आनंद भी लेते हैं। आप इस बार अपने परिवार के साथ दही भल्ला रेसिपी का आनंद ले सकते हैं। नीचे जानिए इसे बनाने की विधि और जरूरी सामान।
दही भल्ला बनाने के लिए सामान
नमक- 2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
चिरौंजी- 2 टी स्पून
किशमिश- 1 टी स्पून
दही- 3 कप
काला नमक- 1 टी स्पून
इमली चटनी- 6 टी स्पून
पुदीने की चटनी- 6 टी स्पून
हींग- 1/2 टी स्पून
पानी- 1 टी स्पून
अपने अनुसार, बूंदी और अनार
इज़ी दही भल्ला रेसिपी- (Easy Dahi Bhalla Recipe)
- सबसे पहले आप धुली उड़द दाल को 8 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख लें। उसके बाद उसका पानी निकाल लें।
- दाल के इस पेस्ट में अब नमक, लाल मिर्च पाउडर मिलाएं।
- इसके बाद इसमें चिरौंजी, किशमिश और हींग भी डीलें।
- सबकुछ मिक्स करनेके बाद आप उसे अच्छी तरह फेंट लें।
- अब हाथ से छोटी-छोटी बॉल्स बनाएं।
- फिर उन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक इन्हें फ्राई करना है।
- अब एक बाउल में दही लें और उसे अच्छे से फेंट लें।
- इसके बाद फेंटे गए दही में नमक और काला नमक मिलाएं।
- उधर तैयार किए गए भल्लों को पानी में भिगोकर रख दें।
- अब इन्हें पानी में से निचोड़कर एक प्लेट में निकाल लें।
- इसके बाद इन भल्लों पर दही डालें।
- फिर काला नमक, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें।
- इसके बाद इमली और पुदीने की चटनी को भी ऊपर से डालें।
- अब इन भल्लों पर बूंदी और अनार डालकर गार्निश करें।
- इसके आप इन दही भल्लों का आनंद ले सकते हैं।
- और पढ़िए –सर्दियों में पैरों की उंगलियां सूजने पर न करें यह गलती, आजमाएं ये आसान घरेलू उपाए
मक्के की रोटी और सरसों का साग
लोहड़ी त्यौहार के मौके पर पंजाब में इसकी धूम रहती है। इस दिन वहां मक्के की रोटी और सरसों का साग एक प्रमुख व्यंजन बनता है। यह डिश भी पूरे देश में काफी लोकप्रिय है। ऐसे में लोहड़ी को मौके पर इस खास व्यंजन के बिना त्योहार अधूरा सा लगेगा। आप मक्के दी रोटी और सरसों के साथ दही भल्ले का आनंद उठाएं और एक दूसरे को जरूर खिलाएं।
संबंधित खबरें
Mumbai Vada Pav Recipe: घर पर कैसे बनाएं मुंबई का मशहूर स्वादिष्ट वड़ा पाव? खाने वाला हर शख्स करेगा तारीफ
5 hrs agoगुलाब की पंखुड़ियों से बनाया जा सकता है फेस पैक, इस तरह चेहरे पर आ जाएगा गुलाबी निखार
7 hrs agoप्याज के छिलकों में छिपा है ये ब्यूटी सीक्रेट, बालों को घना-मुलायम बनाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
7 hrs agoरात में बाल खुले रखकर सोना सही या बांधकर? जानिए बालों के लिए कौन सा तरीका है ज्यादा बेहतर
9 hrs agoपंखे पर जम गई है धूल की परत तो इस क्लीनिंग सोल्यूशन को बनाकर करें सफाई, सीलिंग फैन पर दिखेगी चमक
13 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं यह सोया कीमा टोस्ट, स्वाद और सेहत से भरपूर है यह रेसिपी
14 hrs agoस्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
1 day agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
1 day agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
1 day agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines