सर्दियों में पैरों की उंगलियां सूजने पर न करें यह गलती, आजमाएं ये आसान घरेलू उपाए

सर्दियों में उंगलियों का सूज जाना

सर्दियों में उंगलियों का सूज जाना

विज्ञापन

Swelling In Toes: सर्दियों में अकसर अधिक ठंड, पानी और सीलन आदि के कारण हाथ और पैरों की उंगलियां सूज जाती हैं। इनमें दर्द होने से काफी परेशानी होती है। अमूमन हम इन सूजी उंगलियों को आग, हीटर में सेंकने लग जाते हैं। इन्हें खुजाने लग जाते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो यही हमारी सबसे बड़ी गलती होती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि हमें ठंड से उंगलियों के सूज जाने पर उन्हें आग में सेंकने से बचना चाहिए। खुजली होने पर उन्हें रगड़ना या खुजलाना नहीं चाहिए।

उंगलियां सूज जाने की यह है वजह

पहले यह जानिए की ऐसा होता क्यों है? दरअसल, ठंड के कारण हमारी त्वचा के अंदर की मांसपेशियां जम जाती हैं। जिसके बाद वह लाल दिखती है और उनमें सूजन आ जाती है। बस हमें करना क्या है कि इन्हें वापस गर्म करना है। गर्माहट मिलने पर ये मांसपेशियां फिर से फैल जाएंगी। यह अपने पुराने आकार में आ जाएंगी। अगर उंगलियां लाल हो गई हैं। वह सुन्न पड़ गई हैं तो यह घरेलू नुस्खें अपनाएं। इससे उंगलियों में आराम पड़ेगा और सूजन भी कम होगी।

विज्ञापन

हल्दी और जैतून का तेल करेगा आराम

पहले एक चम्मच हल्दी को दो चम्मच या जरूरत अनुसार जैतून के तेल में मिला लें। फिर इस पेस्ट को गर्म कर लें। ध्यान रखें पेस्ट को मध्यम आंच पर हल्का गर्म करना है। जब यह पेस्ट गुनगुना हो तो उसे सूजन वाली उंगलियों पर लगा लें और कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें। करीब आधा घंटा बाद गुनगुने पानी से आप उंगलियों को अच्छे से धो लें। दिन में दो तीन बार ऐसा करने से आप देखेंगे की उंगलियों की सूजन कम हो रही है। आपको दर्द भी कम महसूस होगा।

लहसुन, कपूर और नारियल का तेल भी देगा राहत

5 कली लहसुन की लें। इन्हें सरसों के तेल में डालकर अच्छे से पका लें। इस तेल में थोड़ा सा सेंधा नमक ओर डाल लें। सेंधा नमक से खुजली कम होगी। तेल को ठंडा होने पर उंगलियों पर लगाए। इसके अलावा प्याज, नारियल व कपूर का तेल लगाने से भी उंगलियों की सूजन में राहत मिली है। सर्दियों में लापरवाही न बरतें। पैरों में मोजे और हाथ में दस्तानें पहनें। सुबह-शाम एक्सरसाइज करें जिससे खून का दौरा सामान्य बना रहे। खुजली या सूजन होने पर उंगिलयों को गर्म पानी से धोएं।

विज्ञापन

Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ