Dahi Bhalla Recipe: हिंदू धर्म में होली पर्व का बहुत महत्व है। देशभर में इस बार होली का त्योहार 25 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। लोग इस दिन अपने दोस्तों व परिजनों को रंग लगाते हैं। होली के दिन जहां कुछ लोग घर से दूर पार्टी करने के लिए जाते हैं। वहीं कुछ लोग अपने परिवार वालों के साथ त्योहार मनाना पसंद करते हैं। इसलिए वो घर पर ही होली स्पेशल व्यंजन बनाते हैं।
होली के दिन खासतौर पर गुजिया, पकौड़े, ठंडाई और नमक पारे बनाए जाते हैं। जो खाने में स्वादिष्ट होते हैं। वहीं ज्यादातर लोग होली पर दही भल्ले भी खाते हैं। अगर इस बार आप भी अपने घर पर झटपट दही भल्ले बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको दही भल्ले की रेसिपी बताएंगे। इस रेसिपी की मदद से आप घर पर ही स्वादिष्ट दही भल्ले बहुत ही कम समय में बना लेंगे। आइए अब जानते हैं दही भल्ले की रेसिपी के बारे में।
ये भी पढ़ें- Holi 2024: घर पर ही झटपट बनाएं गुजिया, जानें रेसिपी
दही भल्ले में कौन कौन सा सामान पड़ता है?
- तेल
- दही
- चीनी
- नमक
- धनिया
- अदरक
- हरी मिर्च
- उड़द दाल
- चाट मसाला
- जीरा पाउडर
- इमली की चटनी
- पुदीना की चटनी
- लाल मिर्च पाउडर
दही भल्ले बनाने की क्या है रेसिपी?
दही भल्ले बनाने के लिए आपको एक दिन पहले उड़द दाल को पानी में भिगोकर रखना होगा। इसके बाद अगले दिन सुबह उड़द दाल को पानी में से निकालकर अच्छे से छान लें। फिर दाल को मिक्सर ग्राइंडर में पानी के साथ डालकर ग्राइंड कर लें। जब दाल का मुलायम पेस्ट बन जाए, तो उसे एक बर्तन में निकाल लें। फिर उसमें दो से तीन कटी हुई हरी मिर्च, नमक और कद्दूकस की हुई आधी अदरक को मिला लें। अब पेस्ट को चम्मच से अच्छे से मिलाएं।
इसके बाद गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें तेल चढ़ाएं। अब चम्मच में थोड़ा-थोड़ा पेस्ट लें और उसे तेल में छोड़ दें। जब वड़ों को रंग हल्का ब्राउन होने लगे और वो दिखने में कुरकुरे लगे, तो उन्हे तेल से निकाल लें। इस तरह एक-एक करके सारे वड़े तलें। जब सारे वड़े तल जाए, तो एक बर्तन लें और उसमें गुनगुना पानी डालें। फिर 20 से 25 मिनट के लिए सभी वड़ों को उसमें भिगोने के लिए छोड़ दें। 20-25 मिनट के बाद एक-एक करके पानी में से सभी वड़ों को निचोड़ के निकाल लें।
अब दही का मिश्रण बनाते हैं। इसके लिए एक बर्तन में दही लें और उसे 5 से 10 मिनट के लिए चम्मच से फेंटें। फिर दही में नमक, जीरा पाउडर, चीनी और लाल मिर्च पाउडर को स्वादानुसार मिला लें।
इसके बाद एक प्लेट लें और उसमें 4 से 5 वड़े रखें और उसके ऊपर दही का पेस्ट, इमली की चटनी, चाट मसाला, पुदीना की चटनी, धनिया और भुना जीरा पाउडर से गार्निशिंग कर दें। फिर इसे सर्व कर दें।
ये भी पढ़ें- क्यों लगता है श्री बांके बिहारी में बार-बार पर्दा? 5 पॉइंट में जानें मंदिर से जुड़े रहस्य
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
4 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
8 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
23 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
23 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines