News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Constipation Health Remedies: आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें कब्ज की दिक्कत होती है. इसके साथ ही आजकल ये आम बात हो गई है जिससे हर दूसरा व्यक्ति जूझ रहा है. ऐसे बहुत से लोग हैं जो इस दिक्कत से छुटकारा पाने के लिए खाने में क्या-क्या मिलाकर नहीं खा लेते हैं, लेकिन फिर भी कोई फर्क नहीं दिखता लेकिन श्वेता जे. पांचाल ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालते हुए इस दिक्कत का जिक्र किया है. उन्होंने बताया है कि अगर आप दही में अलसी के बीज डालकर इसका सेवन करेंगे तो आपको कब्ज की दिक्कत से राहत मिल जाएगी. इसके साथ ही यह कॉम्बिनेशन आपकी सेहत के लिए भी काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकता है.
श्वेता जे. पांचाल कहती हैं कि अगर आप दही में अलसी के बीज (Dahi And Flax Seed Benefits) डालकर खाते हैं तो यह आपके पेट के लिए काफी फायदेमंद रहेगा, क्योंकि अलसी में फाइबर मौजूद होता है जो कि कब्ज जैसी दिक्कतों के लिए लाभदायक है, इसके साथ ही दही प्रोबायोटिक्स और प्रोटीन प्रदान करता है, जिससे आंत का माइक्रोबायोम स्वस्थ रहता है और पाचन क्रिया बेहतर होती है.
दही की तासीर ठंडी होती है, जो कि नेचुरल रूप से आपके पेट में होने वाली एसिडिटी को कम करने में मदद करती है, सूजन को कम करती है. वहीं, अलसी के बीज आंतों के लिए भी काफी ज्यादा मददगार होते हैं. अगर आप इन दोनों को मिलाकर सेवन करते हैं तो आपके पेट को कब्ज से काफी जल्दी छुटकारा मिल सकता है. आइए जानते हैं दही और अलसी के बीज के और भी फायदों के बारे में.
ये भी पढ़ें- क्या आप भी रोजाना करते हैं दही का सेवन? जानें एक्सपर्ट से आयुर्वेदिक नियम, सेहत पर हो सकता है भारी नुकसान
ये भी पढ़ें- Aloevera Benefits: ग्लोइंग स्किन के लिए फेस पर रोजाना लगाए एलोवेरा आइस क्यूब, जानें बनाने और यूज करने का तरीका
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।