News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Curry Leaves Usefull For Healty Hair: हेल्दी और स्ट्रांग हेयर के लिए लोग न जाने कितने पैसे खर्च कर देते हैं कि उनको बालों से जुड़ी किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। इनसे बचने के लिए कई अहम जानकारियों का होना बेहद जरूरी है, जिनकी मदद से हम बालों से जुड़ी कई समस्याओं को घर पर ही सुलझा सकते हैं। इसके लिए हम करी पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो बेहद आसानी के साथ मिल जाती है। करी पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और प्रोटीन पाया जाता है, जो बालों को काफी फायदा पहुंचाता है। इससे झड़ते बालों पर तो रोक लगती ही है, साथ ही में रूसी से भी छुटकारा मिलता है। अगर आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं तो करी पत्ते का इस्तेमाल करके इससे बच सकते हैं।
नारियल का तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। तेल के साथ ही करी पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी मदद से हेयर ग्रो को बढ़ाया जाता है। बालों के लिए करी पत्ता और नारियल तेल का कॉम्बिनेशन हमेशा से ही खास माना गया है। नारियल तेल जहां बालों की ग्रोथ और डैंड्रफ की समस्या में कारगर है। तो, वहीं करी पत्ता बालों को काला करने में मददगार है। ये दोनों ही चीजें मिल कर बालों की कई और समस्याओं को भी कम करने में मददगार हैं। इन दोनों को एक साथ मिलाकर बालों में लगा सकते हैं।
हेल्दी हेयर के लिए नींबू और करी पत्ता का इस्तेमाल किया जाता है। इनकी मदद से बालों को चमकदार और स्वस्थ बनाया जाता है। करी पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और प्रोटीन पाया जाता है, जो बालों को काफी फायदा पहुंचाता है। इससे झड़ते बालों पर तो रोक लगती ही है, साथ ही में रूसी से भी छुटकारा मिलता है। वहीं नींबू का रस बालों से रूसी कि समस्या को दूर करता है। करी पत्ता के पेस्ट में नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाया जा सकता है।
हेल्दी हेयर के लिए ज्यादातर आंवला का इस्तेमाल किया जाता है। आंवले में मौजूद विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट को बढ़ाता है। यह हेयर फॉल की समस्या से बचाने के साथ ही इसकी ग्रोथ में भी मदद करता है। वहीं करी पत्ते बालों का झड़ना कम करने में मदद करते हैं, सफेद बालों को रोकते हैं और बालों की ग्रोथ में भी सुधार करते हैं। सप्ताह में एक दिन आंवला, करी पत्ते का हेयर मास्क लगा लेना चाहिए, जिनकी मदद से हेयर हेल्दी और स्ट्रांग रहते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।