Curry Leaves Benefits: खाने का स्वाद बढ़ाना है तो खाने में करी पत्ते का होना तो लाजमी होता है। करी पत्ते को खाने से कई फायदे मिलते, जिससे आप कई बीमारियों से भी दूर रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुराने जमाने में करी पत्ता एक खास ब्यूटी इंग्रीडिएंट हुआ करता था और इससे कई आपके बालों को भी कई फायदे मिलते थे।
आज के समय में तो करी पत्ता सिर्फ खाने में ही दिखता हैं, लेकिन अगर आपको आपने बालों की सेहत बनानी है, तो ये आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। तो चलिए जान लेते हैं कि आखिर करी पत्ते से आपके बालों को क्या फायदे मिल सकते हैं।
इस बात से कोई अनजान नहीं है कि करी पत्ता विटामिन का एक समृद्ध स्रोत होता है और इसमें कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी होती है। लेकिन आज भी कुछ लोग ऐसे हैं, जो इसके फायदे नहीं जानते और इसे ऐसे ही फेंक देते हैं। सदियों से करी पत्ते को बालों के लिए उपयोग किया जाता है और यह बालों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है।
और पढ़िए –Bajre Ka Kheech: सर्दियों में बाजरे का खीच खाने से होंगे ये फायदे, इस रेसिपी से करें तैयार
बाल हो जाएंगे शाइनी और सिल्की
करी पत्ता आपके स्कैल्प को पोषण देता है और आपके बालों का विकास भी करता है। साथ ही यह आपके बालों को कंडीशन भी करता हैं और उन्हें नेचुरल शाइनी और सिल्की बनाता हैं। करी पत्ते के फायदे लेने के लिए आपको इसे अपने लाइफस्टाइल में शामिल करना होगा और नियमित रूप से इसका प्रयोग करना होगा, जिससे आपको बालों के झड़ने से लेकर उन्हें मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।
करी पत्ते के फायदे
बालों को झड़ने से रोकता है
आजकल के खराब खान-पान के कारण अक्सर लोगों के बाल झड़ने लगते हैं और इसके लिए वह केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करते हैं। ये केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स आपके बालों की जान लें लेते हैं और आपको गंजा कर देते हैं। इसलिए हमेशा सुझाया जाता हैं कि बालों के लिए आपको नेचुरल चीजों को ही लगाना चाहिए।
बालों को मजबूती देने के लिए आप करी पत्ते को लगा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ करी पत्तों को पिसकर उनका पाउडर बनाना होगा और फिर इसमें प्याज का रस मिलाकर इसे अपने बालों में लगाना होगा। इससे आपके बालों को मजबूती मिलेगी और ये बालों को झड़ने के रोकेगा।
डैंड्रफ को घटाता है
करी पत्ते में डैंड्रफ को दूर करने की भी क्षमता होती है। इसमें मौजूद एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण आपके स्कैल्प से डैंड्रफ को हटाने में मदद करते हैं और बालों को पोशन देते हैं। इसको लगाने के लिए आपको करी पत्तों का गाढ़ा पेस्ट बनाकर और उसे दही में मिलाकर अपने स्कैल्प पर लगाना होगा। ऐसा करने से आपको फायदा मिलेगा।
और पढ़िए –Bajre ka Bhat: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं बाजरा का भात, जानिए आसान रेसिपी
बालों को देगा नेचुरल शाइन
बालों को नेचुरल शाइन देने के लिए आपको करी पत्ते को नारियल तेल के साथ गर्म कर लगाना होगा। इसमें मौजूद अमीनो एसिड आपके बालों को फायदा देगा।
बालों की ग्रोथ भी बढ़ाता है
अगर आप भी अपने बालों की ग्रोथ को बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको आंवला, मेथी और करी पत्ता को पीस कर एक गाढ़ा पेस्ट बनाना होगा और इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगाना होगा। ऐसा करने से आपके बालों की ग्रोथ बढ़ेगी।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
3 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
4 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
8 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
8 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
9 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
10 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
11 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
13 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines