Cucumber Seeds Benefits: एक हेल्दी और बैलेंस्ड लाइफ के लिए लाइफस्टाइल में कुछ न कुछ बदलाव करना जरूरी है। हर दिन योग के अलावा अपनी डाइट का खास ध्यान रखें। इसके अलावा कुछ चीजों को अपनी डाइट में भी शामिल करें जिससे आप शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रह सकते हैं। मार्केट में विभिन्न तरह के नट्स और सीड्स मिलते हैं जिनका सेवन करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। उन्हीं खास सीड्स में से एक सीड के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
दरअसल, आज हम आपको खीरे के सीड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जी हां, हम उसी खीरे की बात कर रहे हैं जिसे आप गर्मियों में सलाद के तौर पर खाते हैं तो कभी आंखों के नीचे पड़ रहे काले घेरे को दूर करने के लिए आंखों पर लगाते हैं। जैसे खीरे का सेवन करना कई तरह से फायदेमंद होता है, ठीक वैसे ही खीरे के बीज सेहतमंद रखने के लिए लाभकारी माना जाता है। आइए आपको खीरे के बीज के 5 फायदों के बारे में बताते हैं।
पाचन तंत्र में सुधार
अगर आप कब्ज जैसी समस्या से परेशान रहते हैं तो खीरे के बीज का सेवन कर सकते हैं। इसे अपनी डाइट में शामिल कर आप पाचन तंत्र में सुधार ला सकते हैं। पेट संबंधित अन्य समस्याओं से छुटकारा दिलवाने के लिए भी खीरे के बीज को फायदेमंद माना जाता है।
वजन घटाने में मददगार
अगर आप अपना बढ़ता वजन कम करना चाहते हैं तो खीरे का बीज मददगार साबित हो सकता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में खीरे के बीज को शामिल कर सकते हैं। इसमें कम कैलोरी होती है और फाइबर के मामले में इसे बेहतरीन माना जाता है। अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर लें तो बार-बार भूख लगने या खाने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- थायरॉयड से हैं परेशान तो इन 5 फूड्स से दूरी है जरूरी
हड्डियों को बनाए मजबूत
आज के समय में कई लोग कमजोर हड्डियों के होने से परेशान हैं। अगर आप भी अपनी हड्डियों को मजबूत करना चाहते हैं तो इसके लिए खीरे का बीज खा सकते हैं। इस बीज में मौजूद कैल्शियम और फास्फोरस जैसे तत्व हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए फायदेमंद होते हैं।
इम्यूनिटी को करे बूस्ट
खीरे के बीज इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद जिंक इम्यून सेल (Immune Cell) को मजबूत बनाता है। साथ ही शरीर को किसी भी प्रकार के कीटाणु और बीमारी को अंदर आने से रोकता है।
दिल के लिए फायदेमंद
दिल के लिए खीरे का बीज काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व हार्ट अटैक जैसी समस्या से भी दूर रखने में मददगार होते हैं। दिल से जुड़ी बीमारी से दूर रहने के लिए आप खीरे के बीज का सेवन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- किशमिश का पानी भी है सेहत के लिए फायदेमंद
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
29 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
4 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
7 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
21 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
23 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines