How To Make Kheera face pack: अगर आप भी कोमल, साफ और चमकती हुई स्किन पाना चाहते हैं तो खीरा आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। स्किन पर पिंपल और मुंहासे होना आम बात है। इससे बचने के लिए स्किन की खास केयर करनी पड़ती है, जिसमें खीरा आपकी मदद कर सकता है।
ऐसे में आज हम आपके लिए खीरा फेस पैक लेकर आए हैं। ये स्किन की कई समस्याओं के लिए एक रामबाण औषधि होता है। खीरा फेस पैक की मदद से आपको चेहरे के दाग-धब्बों को जड़ से हटाने में मदद मिलती है। जिससे आपकी स्किन और ज्यादा सुंदर और दमकने लगती है, तो चलिए जानते हैं खीरा फेस पैक (How To Make Kheera face pack) बनाने की विध-
खीरा फेस पैक बनाने की आवश्यक सामग्री-
- खीरा
- मुल्तानी मिट्टी
- चावल का आटा
- नींबू के रस 3 से 4 बूंद (ऑप्शनल)
खीरा फेस पैक कैसे बनाएं? (How To Make Kheera face pack)
- खीरा फेस पैक बनाने के लिए आप सबसे पहले खीरे को धोकर काट लें।
- फिर आप इसको मिक्सर जार में डालकर स्मूथ पीसकर पेस्ट बना लें।
- इसके बाद आप एक बाउल में मुल्तानी मिट्टी और चावल का आटा डालें।
- फिर आप इसमें खीरे का पिसा हुआ पेस्ट डालें।
- इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
- अगर आप चाहें तो इसमें नींबू की कुछ बूंदे भी डालकर मिला सकते हैं।
- अब आपका खीरा फेस पैक बनकर तैयार हो चुका है।
खीरा फेस पैक कैसे इस्तेमाल करें? (How To Use Kheera face pack)
- इसके लिए आप सबसे पहले अपने फेस को धोकर पौंछ लें।
- फिर आप अपने पूरे फेस पर खीरा पैक को अच्छी तरह से लगा लें।
- इसके बाद आप इसको लगभग 15 से 20 मिनट तक फेस पर लगाकर सुखाएं।
- फिर आप फेस को साधारण पानी से धोकर साफ कर लें।
- अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस फेस पैक को हफ्ते में 2 बार जरूर लगाएं।
- इससे आपके फेस पर मौजूद पिंपल्स के निशान धीरे-धीरे कम हो जाएंगे।
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
5 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
7 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
10 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
12 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines