Cucumber Pickle Recipe: “अचार” का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। तरह-तरह के पकवानों को याद दिलाने वाले अचार की भी कई वैरायटी होती है। खट्टे, मीठे, तीखे, चटपटे जैसे स्वाद के अचार होते हैं, जिनका लुत्फ परांठे हो या दाल-चवाल के साथ उठाया जा सकता है। अचार खाने के शौकीन हैं तो आपने आम, नींबू, कटहल, मिर्च आदि से बने अचार तो खाए ही होंगे, लेकिन क्या कभी खीरे का अचार खाया है?
जी हां, “खीरे का अचार” इसे बनाना बेहद आसान है और सेहत के लिए भी ये काफी फायदेमंद है। आज की रेसिपी में हम आपको खीरे का अचार बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद
खीरे के अचार के लिए सामग्री (Cucumber Pickle Ingredients)
- खीरा
- जीरा
- धनिया
- सौंफ
- हरी मिर्च
- लहसुन
- राई
- हींग
- नींबू
- मेथी दाना
- मूंगफली
- सूखी लाल मिर्च
- हल्दी पाउडर
- सरसों का तेल
ये भी पढ़ें- Leftover Roti Recipe: रात की बासी रोटी से बनाएं ये टेस्टी रेसिपी
खीरे का अचार बनाने की विधि (Cucumber Pickle Method)
- खीरे को अच्छे से धो लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में खीरा काट लें।
- कटे हुए खीरे को एक बड़े कटोरे या परात में अलग रख दें।
- इसके बाद खीरे में तड़का लगाने के लिए सामाग्री को भुन लें।
- इसके लिए गैस पर पैन रखकर मूंगफली, जीरा, धनिया डालें।
- मेथी दाना और सौंफ को भी डालकर सुनहरा होने तक भुन लें।
- हरी मिर्च और लहसुन की कलियां भी भुन लें और सभी को गैस से उतार लें।
- ठंडा होने पर मिक्सी में पीस लें और कटे हुए खीरों में इस मिश्रण को डालकर मिक्स करें।
तड़के के बाद हो जाएगा अचार तैयार
- एक बार फिर तड़का लगाना है जिसके लिए पैन को गैस पर रखें।
- इसमें 3 चम्मच सरसों का तेल डालकर गर्म कर लें।
- इसमें राई, हींग, सूखी लाल मिर्च और हल्दी पाउडर डालें और भुन लें।
- अब खीरे पर इससे तड़का लगा दें और ऊपर से नींबू का रस डालकर अच्छे मिक्स कर लें।
बस इतने आसान स्टेप्स को फॉलो कर आप घर पर ही खीरे का अचार तैयार कर सकेंगे, जो स्वाद और सेहत दोनों लिहाज से बेस्ट हो सकता है। आपको इसे फटाफट तैयार हो जाने वाले खीरे के अचार की रेसिपी कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
ये भी पढ़ें- खीरे और बूंदी से नहीं इस ड्राई फ्रूट से बनाएं रायता, जानें रेसिपी
संबंधित खबरें
क्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
12 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
13 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
13 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
16 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
17 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
21 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 day agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines