Cucumber Benefits: खीरे का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। खीरे में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसके कारण यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। खीरे में विटामिन बी, सी, के साथ ही पोटेशियम, मैग्निशियम और फाइबर व कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस कारण खीर को डाइट में शामिल करने से कई प्रकार की बीमारियों से बचाव हो सकता है।
टेक्सास ए एंड एम यूनिवर्सिटी के डॉ. डाना टी. जॉनसन ने एक स्टडी में पाया कि सलाद के रूप में खीर को शामिल करने से वजन कम करने में हेल्प मिलती है। इसमें कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। आइए जानते हैं कि खीरे के सेवन से किन बीमारियों से बचाव होता है।
कब्ज से मिलती है मुक्ति
अगर कब्ज और पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो खीरे का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है। खीरे में डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को बढ़ावा देता है। इसके साथ ही रेगुलर बाउल सिंड्रोम की समस्या को भी दूर करता है।
डायबिटीज में है फायदेमंद
खीरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। इस कारण इसको खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इस कारण डायबिटीज के रोगियों के लिए यह काफी शानदार डाइट है।
हार्ट रखता है हेल्दी
इसमें पोटेशियम पाया जाता है। इस कारण ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है। खीरे में मौजूद प्लांट कंपाउंड कुकुर्बिटासिन में सूजन को रोकने संबंधी गुण पाए जाते हैं, जो हार्ट को बेहतर बनाता है।
कैंसर की रोकथाम में है उपयोगी
खीरे में कुकुर्बिटासिन, लिग्नान जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये कंपाउंड कैंसररोधी माने गए हैं। ये सभी कंपाउंड कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में हेल्प करते हैं, जिससे स्तन, गर्भाशय और प्रोटेस्ट कैंसर की संभावना कम हो जाती है।
आंखें रहती हैं हेल्दी
खीरे में बीटा कैरोटीन और ल्यूटिन जैसे कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। ये तत्व फ्री रेडिकल से होने वाले खतरे से आंखों को बचाते हैं।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- ये 3 दवाएं सेहत के लिए हो सकती खतरनाक! जानें क्या कहती है रिपोर्ट
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
14 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
18 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
21 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines