Crystallized Honey Good Or Bad: शहद का सेवन आजकल हर कोई करता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। आयुर्वेद के मुताबिक, शहद को उसके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। यह गले के इंफेक्शन, खांसी, जुकाम, आदि से निजात पाने के लिए घरेलू उपाय में इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में, हर किसी के मन में एक सवाल होता है कि अगर शहद जम गया तो क्या वह खराब हो गया? ऐसा बिलकुल नहीं है।
क्यों जम जाता है शहद?
अक्सर देखा जाता है कि हम घर में जिस शहद का इस्तेमाल करते हैं वह कुछ समय बाद चीनी के बूरे या भुरभुरे दाने की तरह जम जाता है। शहद असल में सुक्रोज (Sucrose) और फ्रक्टोज (Fructose) जैसी नेचुरल शुगर का एक मिश्रण होता है और शुगर में क्रिस्टलाइज होने की प्रवृत्ति होती है। यही वजह है कि शहद काफी दिनों तक रखा रहने या ठंड के मौसम में जम जाता है। उन्होने बताया कि शहद में इतना पानी नहीं होता कि उसमें नेचुरल शुगर स्थायी रूप से घुल सके इसलिए शहद आसानी से जम जाता है (क्रिस्टलाइज हो जाता है)।
शहद जम गया तो खराब हो गया?
शहद का बूरे की तरह जमना या क्रिस्टलाइज होना असल में शहद की शुद्धता को दर्शाता है। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं कि जो शहद क्रिस्टलाइज नहीं होता वह खराब है। कई तरह के शहद में क्रिस्टलाइज होने की संभावना होती है जबकि कुछ तरह के शहद में ऐसा नहीं होता। शहद के क्रिस्टलीकृत होने में तापमान की भी अहम भूमिका होती है। अक्सर देखा जाता है कि ठंड के मौसम में शहद के क्रिस्टलीकृत होने की संभावना बढ़ जाती है। नेशनल हनी बोर्ड के अनुसार, अगर इसे एयरटाइट कंटेनर में सील बंद करके रख दें, तो ये अनंत काल तक खराब नहीं होता है।
https://youtu.be/VUqhMa6KHY8?feature=shared
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
4 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
9 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
11 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
15 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines