Maggi Cutlet: मैगी एक पैकेटबंद चाइनीज फूड है। इसको बच्चे और बड़े दोनों ही खाने के दीवाने रहते हैं। मैगी को लोग हल्की भूख के दौरान फटाफट बनाकर खा लेते हैं। लेकिन क्या कभी आपने मैगी की मदद से कटलेट बनाकर खाए हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मैगी कटलेट बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बहुत चटपटे और क्रंची होते है। इसको आप केवल 10 मिनट में बनाकर खा सकते हैं। ये स्नैक के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है, तो चलिए जानते हैं मैगी कटलेट बनाने की रेसिपी-
Maggi Cutlet बनाने के लिए जरूरी सामान-
- मैगी 2 पैकेट
- प्याज 3 बारीक कटी
- शिमला मिर्च 2 बारीक कटी
- टमाटर 1
- अदरक लहसुन पेस्ट 1 चम्मच
- काली मिर्च 1/2 चम्मच कुटी हुई
- मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
- कॉर्न फ्लोर 1/2 चम्मच
- चाट मसाला 1 चम्मच
- नमक स्वाद अनुसार
- आलू 3 वाइल्ड
मैगी कटलेट कैसे बनाएं? (Maggi Cutlet Recipe)
- मैगी कटलेट बनाने के लिए आप सबसे पहले मैगी को हाथों से बारीक क्रश कर लें।
- फिर आप एक कढ़ाई को गर्म करके उसमें आधी मैगी को मीडियम आंच पर गोल्डन भून लें।
- इसके बाद आप इसमें प्याज़, गाजर, शिमला मिर्च और टमाटर डालकर भून लें।
- फिर आप इसमे उबले हुए आलू को मैश कर डाले और करीब 5 से 7 मिनट तक चलाते हुए भून लें।
- इसके बाद आप इसमें सारे मसाले, 2 चम्मच मैगी मसाला और स्वादनुसार नमक डालें।
- फिर आप इसमें 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर डालकर मिला लें।
- इसके बाद आप इसमें आखिर में बारीक कटी धनिया पत्ती डालकर मिला लें।
- फिर आप गैस बंद करके मिक्चर को थोड़ा ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद आप इस मिक्चर की छोटी-छोटी बॉल बनाकर बीच में छेद कर दें।
- फिर आप कॉर्न फ्लोर को पानी में घोलकर उसमें थोड़ी सा नमक डालें।
- इसके बाद आप घोल में डोनट्स और कैटलेट मैगी वेज को डाल दें।
- फिर आप आधी बची हुई क्रश मैगी को डोनट्स और कटलेट पर कोट कर दें।
- इसके बाद आप मैगी कटलेटगर्म तेल में डालकर सुनहरा क्रंची होने तक डीप फ्राई करें।
- अब आपके क्रेंची मैगी कटलेट बनकर तैयार हो चुके हैं।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
5 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
7 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
9 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
11 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines