How To Make Rajma pakoda: राजमा हाई प्रोटीन और फाइबर जैसे गुणों से भरा होता है इसलिए ये आपकी सेहत के लिए फादेमंद माना जाता है। राजमा खाने से आपकी पाचन शक्ति और हड्डियां मजबूत होती हैं। इतना ही नहीं राजमा बजन घटाने में भी मदद करता है।
इसलिए आज हम आपके लिए राजमा के पकौड़े बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। पकौड़े के कई प्रकार होते हैं। इसमें आलू पकौड़े, पनीर पकौड़े या चिकन पकौड़े शामिल हैं। राजमा के पकौड़े स्वाद में बहुत टेस्टी और चटपटे लगते हैं। इसको आप स्नैक में फटाफट बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं राजमा के पकौड़े (How To Make Rajma pakoda) बनाने की विधि-
अभी पढ़ें – Utsav Snack Recipe: खाने में बेहद मजेदार लगते हैं क्रंची राजमा के पकौड़े, ये रही चटपटी रेसिपी
राजमा के पकौड़े बनाने की आवश्यक सामग्री-
- राजमा 500 ग्राम
- टमाटर 2 बारीक कटे हुए
- प्याज 2
- हरी मिर्च 2
- बेसन 1 कप
- हरी धनिया 1 कप कटी हुई
- लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
- नींबू 1
- नमक 2 चम्मच
- धनिया पाउडर 1 चम्मच
- तेल 3 कप
अभी पढ़ें – Chhath Puja 2022: छठ पूजा पर घर आए मेहमानों को सर्व क्रिस्पी राइस पापड़ी, जानें रेसिपी
राजमा के पकौड़े कैसे बनाएं? (How To Make Rajma pakoda)
- राजमा के पकौड़े बनाने के लिए आप सबसे पहले राजमा को रात भर भिगोकर रख दें।
- फिर आप अगली सुबह राजमा को प्रेशर कुकर में डालकर अच्छी तरह से पका लें।
- इसके बाद जब राजमा ठंडे हो जाएं तो बेसन के साथ इसको मैश कर लें।
- फिर आप इस मिक्चर में बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया पाउडर डालें।
- इसके साथ ही आप इसमें लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस, नमक और बारीक धनिया डालकर मिला लें।
- फिर आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कर लें।
- इसके बाद आप इसमें मिक्चर को गोल शेप में बनाकर एक-एक करके तेल में डाल दें।
- फिर आप पकौड़ों को सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
- अब आपके स्वादिष्ट राजमा के पकौड़े बनकर तैयार हो चुके हैं।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 hr agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
6 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
10 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
11 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines