हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Healthy Snack: हल्की भूख को तुरंत शांत करती है क्रंची मखाना चिक्की, ये रही विधि

विज्ञापन
Makhana Chikki

How To Make Makhana Chikki: मखाना एक बहुत ही सेहतमंद आहार है। मखाना एक रिच फाइबरयुक्त आहार है इसके सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे आप नवरात्रि व्रत के दौरान पूरे दिन एनर्जी से भरे रहते हैं। इतना ही नहीं इसके सेवन से आपका डाइजेशन भी बेहतर बना रहता है।

ऐसे में आज हम आपके लिए मखाना चिक्की बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बेहद क्रिस्पी और लजीज होती है। मखाना चिक्की का स्वाद हर किसी को काफी पसंद आता है, तो चलिए जानते हैं मखाना चिक्की (How To Make Makhana Chikki) बनाने की विधि-

मखाना चिक्की बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • मखाने 1 बड़ी चम्मच
  • घी 2 छोटी चम्मच
  • गुड़ का पाउडर 3/4 कप
  • पानी जरूरत के अनुसार

मखाना चिक्की कैसे बनाएं? (How To Make Makhana Chikki)

  • मखाना चिक्की बनाने के लिए आप एक बड़ी प्लेट ले।
  • फिर आप इसको घी से अच्छी तरह से ग्रीस करके अलग रख दें।
  • इसके बाद आप एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म होने के लिए रख दें।
  • फिर आप इसमें मखाना डालकर करीब 3 से 4 मिनट तक सुनहरा होने तक पकाएं।
  • इसके बाद आप पके हुए मखाना को एक बाउल में निकालकर अलग रख दें।
  • फिर आप एक कढ़ाई थोड़ा ज्यादा सा घी डालें।
  • इसके बाद आप इसमें गुड़ और पानी डाले।
  • फिर आप इसको चलाते हुए पकाएं और गाढ़ा सीरप तैयार कर लें।
  • इसके बाद आप इसमें भुने हुए मखाना डालें और गुड़ के सीरप के साथ अच्छे से मिला ले।
  • फिर आप इस मिक्चर को ग्रीस की हुई प्लेट में डालें।
  • इसके बाद आप इसको अच्छे से जमाएं और पसंदीदा शेप में काट लें।
  • अब आपकी स्वादिष्ट मकाना चिक्की बनकर तैयार हो चुकी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola