Tinde Peels Bhajiya: टिंडा एक बहुत ही पौष्टिक हरी सब्जी है जोकि पानी, फाइबर और प्रोटीन जैसे गुणों से भरपूर होती है। लेकिन टिंडे का नाम सुनते ही ज्यादातर लोग नाक-मुंह बनाने लगते हैं। टिंडे की सब्जी के कई प्रकार होते हैं। इसमें भरवां टिंडे और मसाला टिंडे शामिल हैं।
मगर क्या कभी आपने टिंडे के छिलकों से बनी कोई डिश ट्राई की है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए टिंडे के छिलको की भजिया बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में चटपटे और क्रिस्पी लगते हैं। इनको आप शाम की चाय के साथ स्नैक में बनाकर ट्राई कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं टिंडे के छिलको की भजिया (Tinde Peels Bhajiya) बनाने की विधि-
अभी पढ़ें – How To Get Wrinkle Free Skin: रिंकल फ्री स्किन के लिए इस्तेमाल करें नीम की पत्तियां, जानें विधि
टिंडे के छिलको की भजिया बनाने की जरूरी सामग्री-
- टिंडे के छिलके 2 कप
- बेसन 2 कप
- प्याज 1 छोटा लंबा-लंबा कटा हुआ
- हरा धनिया 2 चम्मच बारीक कटा
- स्वादानुसार नमक
- हींग चुटकी भर
- जीरा पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
- हल्दी 1/2 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च 1 छोटा चम्मच बारीक कटी
- तेल तलने के लिए
- आवश्यकतानुसार पानी
- चाट मसाला गार्निश के लिए
टिंडे के छिलको की भजिया कैसे बनाएं? (Tinde Peels Bhajiya)
- टिंडे के छिलको की भजिया बनाने के लिए आप सबसे पहले छिलकों अच्छी तरह से धो लें।
- फिर आप एक कप पानी में टिंडे के छिलके और नमक डालकर मिलाएं।
- इसके बाद आप इनको करीब 20-25 मिनट अच्छी तरह से भिगोकर रख दें।
- फिर आप एक मिक्सिंग बाउल में बेसन, धनिया, नमक, हींग, जीरा पाउडर, हल्दी, हरी मिर्च और पानी डालें।
- इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर थोड़ी गाढ़ी का घोल बना लें।
- फिर आप पानी से छिलकों को निकालें और एक बार ठंडे पानी से धो लें।
- इसके बाद आप इसमें प्याज डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर आप एक कढ़ाई में तलने के लिए तेल डालकर गर्म कर लें।
- इसके बाद आप इसमें मिक्स टिंडे के छिलके और प्याज को लेकर तेल में डालें।
- फिर आप इनको तेल में सुनहरा और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई कर लें।
- इसके बाद आप इनको टिशू पेपर पर निकालकर रख लें।
- अब आपकी क्रंची टिंडे के छिलको की भजिया बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको ऊपर से चाट मसाला डालकर गर्मागर्म चाय के साथ सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
12 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
17 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
21 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
23 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines