हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Tasty Snack: चाय के साथ खूब मजेदार लगता है क्रिस्पी पापड़ रोल, ये रही बनाने की विधि

विज्ञापन
Papad Roll

How To Make Papad Roll: अगर आपको ब्रेकफास्ट से लेकर स्नैक में कुछ चपपटा खाने की क्रेविंग हो रही है तो आज हम आपके लिए पापड़ रोल बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। पापड़ रोल स्वाद में चटपटा और कुरकुरा होता है। इसको बनाना भी बहुत ही आसान होता है। पापड़ रोल गर्मागर्म चाय, कैचप या चटनी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है, तो चलिए जानते हैं पापड़ रोल (How To Make Papad Roll) बनाने की विधि-

पापड़ रोल बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • आलू 1 (उबला हुआ)
  • पापड़ 2
  • प्याज 1 (कटी हुई)
  • टमाटर 1 (कटा हुआ)
  • नमक स्वादानुसार
  • हरी मिर्च 4 (कटी हुई)
  • तेल 1 चम्मच (पापड़ तलने के लिए)

पापड़ रोल कैसे बनाएं? (How To Make Papad Roll)

  • पापड़ रोल को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक आलू को छीलकर उबाल लें।
  • फिर आप प्याज और टमाटर को धोकर काट लें और एक बाउल में रख दें।
  • इसके बाद आप एक पैन में 1 चम्मच तेल डालकर हल्की गैस पर गर्म करें।
  • फिर आप इस पर पापड़ रखकर दोनों तरफ से हल्का सा सेंक लें।
  • इसके बाद आप एक कढ़ाई 1 चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
  • फिर आप इसमें प्याज, टमाटर, आलू, नमक, हरी मिर्च को डालकर हल्का-सा पका लें।
  • इसके बाद आप इस मिक्चर को पापड़ के बीच में रखकर रोल कर लें।
  • फिर आप इसको पैन पर हल्का भूरा होने तक सेंक लें।
  • अब आपका पापड़ रोल बनकर तैयार हो चुका है।
  • फिर आप इसको हरी चटनी के साथ सर्व करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें