How To Make Jackfruit Pakoda: कटहल फाइबर, विटामिन ए, सी, थाइमिन, पोटैशियम, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, आयरन, नियासिन और जिंक जैसे कई पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसको लोग खूब स्वाद से खाना पसंद करते हैं। आमतौर कटहल की मदद से लोग बिरयानी या सब्जी बनाकर खाना पसंद करते हैं।
लेकिन क्या कभी आपने कटहल के पकौड़ों का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए कटहल के पकौड़े बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बहुत चटपटे और क्रिस्पी होते हैं। इनको आप शाम की भूख के दौरान कुछ ही मिनटों में आसानी से बनाकर खा सकते हैं। बच्चे भी इनका स्वाद खूब पसंद करते हैं, तो चलिए जानते हैं कटहल के पकौड़े (How To Make Jackfruit Pakoda) बनाने की विधि-
कटहल के पकौड़े बनाने की आवश्यक सामग्री-
- आलू 4 उबले
- कटहल 200 ग्राम
- मिर्च पाउडर 1 चम्मच
- जीरा पाउडर 1 चम्मच
- आधा चम्मच धनिया पाउडर
- हल्दी पाउडर आधा चम्मच
- स्वादानुसार नमक
- अदरक लहसून का पेस्ट 1 चम्मच
- हरी मिर्च दो बारिक कटी हुई
- बेसन 2 चम्मच
- तेल 2 कप
कटहल के पकौड़े कैसे बनाएं? (How To Make Jackfruit Pakoda)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे कटहल के छोटे-छोटे पीस काट लें।
- फिर आप एक प्रेशर कुकर में कटहल के टुकड़ों को डालकर उबाल लें।
- इसके बाद आप इनको ठंडा होने के लिए थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।
- फिर आप कटहल के टुकड़ों को उबले आलू के साथ अच्छी तरह से मैश कर लें.
- इसके बाद आप इसमें बाकी की सारी सामग्री डालें और अच्छे से मिला लें.
- फिर आप इस मिक्चर को लगभग 10 मिनट तक अलग रख दें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें।
- फिर आप इसमें तैयार मिश्रण को पकौड़े की शेप में बनाकर डालें।
- इसके बाद आप इनको सुनहरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
- अब आपके चटपटे और क्रिस्पी कटहल के पकौड़े बनकर तैयार हो चुके हैं।
- फिर आप इनको ऊपर से चाट मसाला डालकर गर्मागर्म सर्व करें।
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
7 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
8 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
9 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
9 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
11 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
11 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines