कई लोगों को सुबह-सुबह कुछ कुछ गरमागरम और कुरकुरा खाने का मन करता है. ऐसे में आलू कटलेट एक ऐसा स्नैक है जो न सिर्फ जल्दी बन जाता है बल्कि हर उम्र के लोगों को पसंद भी आता है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा महंगे या खास सामान की जरूरत नहीं होती. घर में मौजूद साधारण चीजों से ही आप इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं. बाहर से कुरकुरा और अंदर से मुलायम यह कटलेट इतना स्वादिष्ट होता है कि एक बार खाने के बाद बार-बार बनाने का मन करता है. अगर आप भी घर पर बाजार जैसा स्वाद पाना चाहते हैं, तो यह आसान तरीका आपके बहुत काम आएगा.
यह भी पढ़ें: किन लोगों के लिए खतरनाक है एलोवेरा का जेल? जानिए आप लगा सकते हैं या नहीं
कटलेट बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- उबले और अच्छे से मैश किए हुए आलू.
- 1 कप ब्रेड क्रम्ब्स (या 2-3 चम्मच कॉर्नफ्लोर/अरारोट).
- 1 बारीक कटा हुआ प्याज.
- 1-2 बारीक कटी हरी मिर्च.
- 1 चम्मच अदरक का पेस्ट.
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर.
- 1/2 चम्मच गरम मसाला.
- 2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया.
- नमक स्वाद के अनुसार.
- तलने के लिए तेल.
आसान तरीके से बनाएं क्रिस्पी आलू कटलेट
- सबसे पहले उबले आलू को एक बड़े बर्तन में डालकर अच्छी तरह मैश कर लें, ताकि कोई गांठ न रहे.
- अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं.
- इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मिश्रण को स्वादिष्ट बनाएं.
- अब इसमें ब्रेड क्रम्ब्स या कॉर्नफ्लोर मिलाएं, जिससे मिश्रण अच्छी तरह बाइंड हो जाए और कटलेट का आकार बनाना आसान हो.
- तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे या अपनी पसंद के आकार के कटलेट बना लें.
- एक कढ़ाई में तेल गरम करें और कटलेट को मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन और कुरकुरा होने तक तलें.
- इस तरह तैयार हो जाएगा आपका टेस्टी कटलेट अब इन्हें आप गरमा-गरम हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें और स्वाद का पूरा मजा लें.
यह भी पढ़ें: टीबी की बीमारी लोगों को कैसे अपना शिकार बनाती है? जानिए कितने दिनों में मरीज हो सकता है ठीक
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
13 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
15 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
15 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
18 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
20 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
21 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
22 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
22 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines