Creamy Green Avocado Pasta Recipe In Hindi: एवोकाडो एक बहुत ही हेल्दी सुपरफूड है जोकि विटामिन सी, पोटेशियम, फोलेट और विटामिन ई जैसे गुणों से भरपूर होता है। इसलिए लोग एवोकाडो की मदद से सैंडविच या सलाद बनाकर खाते हैं।
लेकिन क्या कभी आपने एवोकाडो की मदद से पास्ता बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए क्रीमी ग्रीन एवोकाडो पास्ता बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।
अभी पढ़ें – वेट कंट्रोल करती है स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर अंकुरित मूंग दाल की इडली, जानें रेसिपी
ग्रीन सॉस पास्ता आजकल कई रेस्टोरेंट में काफी फेमस डिश है जोकि स्वाद में बेहद डिलीशियस होता है, तो चलिए जानते हैं क्रीमी ग्रीन एवोकाडो पास्ता (Creamy Green Avocado Pasta Recipe) बनाने की रेसिपी-
क्रीमी ग्रीन एवोकाडो पास्ता बनाने की सामग्री-
- पास्ता 1 कप
- एवोकाडो 2 बड़े अच्छे पके हुए
- पालक के पत्ते 8-10
- कली लहसुन 8-10
- ग्रीन एवोकाडो क्रीमी सॉस
- ग्रेटेड चीज
- सीजनिंग या पास्ता हर्ब
- स्वादानुसार नमक
- ब्लैक पेपर
क्रीमी ग्रीन एवोकाडो पास्ता बनाने की रेसिपी- (Creamy Green Avocado Pasta Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में 1 कप पास्ता डालकर उबाल लें।
- फिर आप 2 बड़े पके हुए एवोकाडो, 8-10 पालक के पत्ते और 8-10 कली लहसुन लें।
- इसके बाद आप इन तीनों चीजों को मिक्सी में अच्छी तरह पीसकर मिक्चर बना लें।
- फिर आप उबले हुए पास्ता में पिसे हुए मिक्चर को डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप इसके ऊपर से ग्रेटेड चीज, पास्ता हर्ब या सीजनिंग, नमक और ब्लैक पेपर डालें।
- फिर आप इसको कम से कम 1-2 मिनट तक अच्छी तरह से पकने दें।
- अब आपका टेस्टी एंड हेल्दी क्रीमी ग्रीन एवोकाडो पास्ता बनकर तैयार हो चुका है।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
52 mins agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
2 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
3 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
16 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
19 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
19 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
20 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
23 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
1 day agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines