Cow Milk: 25 साल उम्र होने के बाद क्या गाय का दूध पीना सही? डाइटिशियन से जानें

Cow Milk Benefits and Side Effects: गाय का दूध क्या 25 साल की उम्र के बाद पीना सही है? आइए इसके बारे में डाइटिशियन का क्या कहना है, जान लेते हैं।

Cow Milk Is it right to drink cow milk after 25 years of age

गाय का दूध पीना सही या नहीं?

Cow Milk Benefits and Side Effects: बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़ों तक को दूध पीने की सलाह दी जाती है। आमतौर पर गाय या भैंस का दूध लोग पीना पसंद करते हैं। हालांकि, दोनों ही शरीर के लिए अलग-अलग तरह से फायदेमंद और नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। बात करें गाय के दूध की तो भैंस के दूध की तुलना में इसमें कम फैट मौजूद होता है। कम फैट वाले दूध को पीने की सलाह अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट की ओर से भी दी जाती है, लेकिन बढ़ते हुए बच्चे के लिए गाय और भैंस दोनों तरह का दूध फायदेमंद माना जाता है।

विज्ञापन

शरीर के विकास, हड्डियों की मजबूती, दिमाग को तंदुरुस्त बनाने से लेकर विटामिन बी-12 की कमी को दूर करने तक के लिए गाय का दूध पीना फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक उम्र के बाद गाय का दूध पीना भी सही नहीं होता है। दरअसल, डाइटिशियन रेणुका डंग ने गाय के दूध को लेकर जानकारी दी है और उन्होंने बढ़ता हुए बच्चे से लेकर अन्य उम्र के लोगों का जिक्र किया है। साथ ही ये भी जानकारी दी है कि किस वजह से गाय का दूध पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है, आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

25 साल उम्र होने के बाद क्या गाय का दूध पीना सही?

डाइटिशियन रेणुका डंग के अनुसार अगर गाय का दूध पीने से शरीर में कमजोरी महसूस करते हैं या फिर आलस आता है या पेट खराब जैसी स्थिति बनती है तो हो सकता है कि आप गाय के दूध का पचा नहीं पा रहे हैं। हर उम्र में गाय के दूध को पचाना आसान नहीं होता है। इसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जिसमें 300 प्रतिशत से ज्यादा केसीन शामिल होता है।

केसीन से 25 साल की उम्र के बाद परेशानी

विज्ञापन

डाइटिशियन की मानें तो 25 से 30 साल की उम्र के बाद वाले लोगों को गाय का दूध नहीं पीना चाहिए। दूध में मौजूद केसीन नामक प्रोटीन सफेद रंग को प्रदान करने काम करता है। इसका काम शरीर में हड्डियों का विकास करने का होता है। हालांकि, 25 से 30 साल की उम्र के बाद हड्डियों के विकास की जरूरत नहीं होती है जिस वजह से इसे डाइजेस्ट करना मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन

25 साल की उम्र के बाद क्यों न पिएं गाय का दूध?

अधिक उम्र होने के बाद दूध का सेवन करना शरीर में डाइजेशन की समस्या खड़ी कर सकता है। ये दूध शरीर में किसी तरह के विकास के काम नहीं आता और केसीन पेट में जमने लगता है जिससे आलस्य, कमजोरी जैसी समस्या होने लगती है। इसके अलावा अन्य तरह की समस्या भी हो सकती है। 300 गुणा ज्यादा प्रोटीन के कारण 25 से 30 के उम्र वाले लोग गाय का दूध पीना इग्नोर ही करें।

क्या बच्चे पी सकते हैं गाय का दूध?

डाइटिशियन रेणुका डंग के अनुसार बच्चे को गाय का दूध दिया जा सकता है। बढ़ता हुआ बच्चा आसानी से दूध को पचा सकता है। दिन भर खेलना-कूदना, मस्ती-मजा करने वाले बच्चे तो आसानी से गाय के दूध को डाइजेस्ट कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि गाय के दूध में मौजूद केसीन दुनिया के सबसे मजबूत ग्लू बनाने के काम आता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ