हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Coriander Seed Water Benefits: रात में धनिया पानी पीने के चमत्कारी फायदे, हॉर्मोन और डाइजेशन में होगा जबरदस्त सुधार

Coriander Seed Water Benefits: धनिया के बीज से तो लगभग हर कोई वाकिफ होगा। यह किचन में आसानी से मिलने वाले मसालों में से एक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर धनिया के पानी का सेवन खाली पेट किया जाए, तो यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

विज्ञापन

Coriander Seed Water Benefits: धनिया एक ऐसा मसाला है जो लगभग हर सब्जी में उपयोग किया जाता है। लेकिन अगर आप धनिया के बीजों का पानी रात में पीते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। खासतौर पर जब इसे रात में पिया जाए तो यह पाचन तंत्र को सुधारता है और नींद की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाता है। तो आइए जानते हैं कि रोजाना रात में सोने से पहले धनिया के बीज का पानी क्यों पीना चाहिए।

पाचन तंत्र को बनाएं बेहतर

अगर आप रोजाना धनिया के बीज का पानी पीते हैं तो इससे आपका पाचन तंत्र बेहतर होता है। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो पाचन को सुधारने में मदद करते हैं। रात में इसका पानी पीने से कब्ज और अपच जैसी समस्याएं कम होने लगती हैं।

वजन घटाने में मददगार

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो आपको धनिया के बीज का पानी जरूर पीना चाहिए। यह पानी शरीर की चर्बी को कम करने और मेटाबॉलिज्म को तेज करने में सहायक होता है। यह फैट को बर्न करने में मदद करता है और वजन कम करने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

विज्ञापन

ब्लड शुगर को रखे नियंत्रण में

रात में धनिया का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है।

नींद को बनाएं बेहतर

धनिया के बीजों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो तनाव को कम कर आरामदायक नींद दिलाने में मदद करते हैं। रात में इसका सेवन नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है।

विज्ञापन

त्वचा को बनाए साफ और चमकदार

आज के समय में हर कोई साफ और चमकदार त्वचा चाहता है। अगर आप रोजाना सोने से पहले धनिया का पानी पीते हैं तो यह शरीर को डिटॉक्स करता है जिससे त्वचा साफ होती है और नैचुरल ग्लो आता है। यह मुंहासों और स्किन एलर्जी को भी कम करता है।

ये भी पढ़ें- Flaxseeds Benefits: डायजेशन से लेकर हेल्थी हार्ट तक, चौंका देंगे आपको अलसी के फायदे

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola