हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Coriander Juice Recipe: इस जूस से स्वाद के साथ बन जाएगी सेहत, जानें आसान विधि

विज्ञापन
Coriander Juice Recipe

Coriander Juice Recipe: धनिया की चटनी तो बहुत लोगों ने खाई होगी, लेकिन क्या कभी धनिया का जूस पिया है। शायद बहुत कम लोगों ने इसका जूस पीया होगा, लेकिन ये बेहद फायदेमंद होता है।

साथ ही इसका स्वाद भी बहुत लजीज होता है और इसे बनाने की रेसिपी भी बहुत ही आसान होती है। इसलिए आज हम आपको बताने की जा रहे हैं कि आप घर पर धनिया के जूस को कैसे बना सकते हैं। साथ ही इसके क्या फायदे होते हैं।

दरअसल, धनिये की पत्तियों में बीटा-क्रिप्टोक्सैन्थिन, बीटा-कैरोटीन, कैम्फेरोल और क्वेरसेटिन कंपाउंड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही ये विटामिन सी का भी अच्छा स्रोत होता है। इसके सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव में मदद मिलती है।

विज्ञापन

धनिया के जूस को बनाने के लिए जरूरी सामग्री

एक छोटी गठरी हरा धनिया, एक नींबू का रस, नमक, पानी

धनिया के जूस को बनाने की विधि

धनिया का जूस बनाने के लिए सबसे पहले आपको धनिया की पत्तियों को लेकर उन्हें अच्छे से साफ करना है। इसके बाद आप इसे साफ पानी से धो लें। फिर चाकू की मदद से इसे काट लें और इसके बाद एक ग्राइंडर लें।

विज्ञापन

फिर इसमें धनिया की पत्तियों को डालकर बारीक पीस लें और एक स्मूद पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। इसके बाद इसमें जरूरत के हिसाब से पानी डालें और इसे फिर से ग्राइंड कर लें। इसके बाद एक छलनी लें और जूस को छानकर एक बर्तन में निकाल लें। इसके बाद इसमें नींबू के रस को मिला लें और इसे सर्व करें।

धनिया के जूस के फायदे

1. इम्यूनिटी मजबूत करता है।
2. पाचन में सुधार करता है।
3. मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है।
4. सूजन कम करता है।
5. कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।
6. डिटॉक्स, लिवर और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है।

विज्ञापन

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola