हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कूलर से गर्म हवा आती है तो रात को सोने से पहले उसमें डाल दें ये 2 चीजें, AC की कमी नहीं होगी महसूस

Cooler Cooling Tips: कूलर की हवा कुछ देर तो ठंडी रहती है और फिर गर्म होना शुरू हो जाती है. ऐसे में अगर आपका कूलर भी गर्म हवा फेंक रहा है तो यहां बताए टिप्स आपके बेहद काम आएंगे.

विज्ञापन
कूलर की हवा को ठंडा कैसे करें, जानिए यहां.

Cooler Cooling Tips: गर्मियों में हर किसी के घर में AC हो यह जरूरी नहीं है और अगर घर में AC हो तो भी हर कमरे में हो यह जरूरी नहीं है, ऐसे में कूलर का सहारा लिया जाता है. लेकिन, अक्सर ही कूलर कमरे को ठंडी हवा देने के बजाय गर्म हवा फेंकने लगता है. मगर कूलर की हवा को ही इतना ठंडा बनाया जा सकता है कि आपको AC की कमी ना खले. यहां जानिए कूलर में ऐसी क्या चीज डालें जिससे कूलर की हवा ठंडी हो जाए और पूरा कमर देर तक ठंडा रहे.

कूलर में क्या डालने पर आएगी ठंडी हवा

सेंधा नमक

कूलर में सेंधा नमक डालने पर ठंडी हवा आ सकती है. इस्तेमाल के लिए आपको करना बस इतना है कि एक बाल्टी पानी में 2 बड़े चम्मच सेंधा नमक घोलें और इस पानी को कूलर के टैंक में उड़ेल दें. सेंधा नमक से इवेपोरेशन तेजी से होता है. सेंधा नमक से पानी का तापमन जल्दी नहीं बढ़ता और पानी लंबे समय तक ठंडा रहता है.

विज्ञापन

फिटकरी

कूलर में फिटकरी (Fitkari) डाली जा सकती है. कूलर में फिटकरी डालने का नुस्खा सोशल मीडिया पर भी आजकल खूब वायरल हो रहा है. कूलर में अगर फिटकरी डाल दी जाए तो इससे कूलर का पानी साफ होता है, पानी में गंदगी नहीं आती है और बदबू भी हटती है. ऐसे में अगर कूलर की टंकी में फिटकरी डाल दी जाए तो कूलर का पानी ठंडा हो सकता है.

विज्ञापन

ये टिप्स भी आएंगे काम

  • कूलर में बर्फ की सिल्ली या ठंडा-ठंडा बर्फीला पानी डाला जा सकता है. इससे कूलर की हवा भी ठंडी हो जाती है.
  • कूलर की हवा ठंडी हो जाए इसके लिए कूलर की घास को बदला जा सकता है. खराब घास के कारण भी कूलर की हवा गर्म आती है.
  • कूलर चलाने से पहले घास को ठंडा किया जा सकता है.
  • कूलर जिस कमरे में चलाया जा रहा है उस कमरे की खिड़की और दरवाजा खोलकर सोने पर प्रोपर वेंटिलेशन होता रहता है और कूलर बहुत ठंडी हवा देता है.
  • कूलर में बहुत ज्यादा पानी भरने से परहेज करें. पानी ज्यादा भरने से भी कूलर की हवा ठीक तरह से नहीं आती है.

यह भी पढ़ें – पसीने की बदबू से परेशान हैं? जानिए किस चीज से नहाने पर दूर होगा Body Odor

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola