ओट्स के सेवन से दूर होंगी कई बीमारियां, शुरुआत करें इन 6 टिप्स के साथ..
Edited By News24 हिंदी

Consuming Oats
Edited By News24 हिंदी

Consuming Oats
Consuming Oats: आप भी सुबह -सुबह नाश्ते से भरी प्लेट खाना पसंद करते हैं? लेकिन क्या नाश्ता हेल्दी और पौष्टिक आहार से भरा है? इसका ध्यान देना भी बेहद जरूरी होता है और एक स्वस्थ व्यक्ति इन सभी बातों का ध्यान जरूर रखता है कि उसका सुबह का नाश्ता उसकी हेल्थ के लिए कितना किफायती और सुरक्षित है। आज हम बात करेंगे ऐसे ही सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले हेल्दी और विटामिन से भरे नाश्ते के बारें में, जिसका सेवन करने से आप भी बेहतर और तरोताजा महसूस कर एक हेल्दी लाइफ की शुरुआत कर सकते है। हम बात कर रहे है ओट्स की, जिसका सेवन बेहतरीन नाश्ते के रूप में किया जाता है। ओट्स में काफी मात्रा में हमारे शरीर को लाभ पहुंचाने वाले तत्व मौजूद होते हैं। ओट्स सबसे हेल्दी अनाज है, जो फाइबर, विटामिन-ई, फैटी एसिड्स और दूसरे तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ओट्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दिल को हेल्दी रखने का काम करते हैं और इसमें मौजूद डाइट्री फाइबर गुड कोलेस्ट्रॉल को बिना नुकसान पहुंचाए बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं।…तो चलिए जानते है.. ओट्स के खाने के लाभ जिनकी मदद से हम रह सकते हैं फिट और हेल्दी ।
कैंसर से करें बचाव- ओट्स का सेवन करने से कैंसर जैसी भयानक बीमारी से बचा जा सकता है। ओट्स में एंटीइंफ्लेमेटरी पाया जाता है, जिसकी मदद से कैंसर को बढ़ावा देने वाले एलिमेंट को कम किया जाता है। एक रिसर्च में भी पाया गया है, कि ओट्स खाने से कैंसर नहीं होता।
वजन घटाने में हेल्पफुल- एक साइंटिफिक रिसर्च में पाया गया है, कि वजन घटाने में ओट्स काफी मददगार होता है। ओट्स में बीटा ग्लूकॉन होता है, जिसकी मदद से खाने को पचाने और शरीर में एनर्जी बूस्ट करने में बढ़ावा मिलता है।
ओट्स का त्वचा पर असरदार असर- ओट्स खाने से त्वचा को काफी बेनिफिट होता है, जिसमें खुजली, रूखेपन और जलन की प्रॉब्लम से आसानी के साथ बचा जा सकता है। ओट्स में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी पाया जाता है, जो इन होने वाली प्रॉब्लम को हमसे दूर रखता है। इसलिए ओट्स एक बेस्ट ऑप्शन है, बॉडी केयर क्रीम से खुद को दूर रखने में, क्रीम में भी ओट्स का यूज ज्यादा किया जाता है।
चेहरे के रंग को निखारे- ओट्स में विटामिन-सी पाया जाता है, जो सांवले रंग से आपका बचाव करता है। फेस में मौजूद मेलोनिन की मात्रा अधिक होने से सांवले होने की प्रॉब्लम बढ़ जाती है, ओट्स का सेवन करने से इससे बचा जा सकता है।
बालों में रूसी की मात्रा को कम करें- ओट्स का सेवन आपके बालों से जुड़ी काफी समस्याओं को दूर करता है। ओट्स में विटामिन बी-6 पाया जाता है, जो बालों से रूसी को हटाने में काफी हेल्पफुल माना गया है। एक रिसर्च की माने तो ओट्स खाने से बालों को सबसे ज्यादा फायदा होता है।
हड्डियों को बनाता है मजबूत – ओट्स में प्रोटीन, सिलिकॉन, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूती देने में हेल्पफुल होता है। ओट्स खाना से हड्डियों को काफी बेनिफिट मिलता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: