क्या आप जानते हैं सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने के फायदे ?

Cold Water Bath Benefits: सर्दियों का मौसम आते ही लोग अक्सर ठंडे पानी से दूरी बना लेते हैं और गर्म पानी का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। हालांकि, गर्म पानी से नहाना आपकी सेहत के लिए हानिकारक होता है। वहीं, ठंड के मौसम में ठंडे पानी से नहाते हैं तो आपको कई सारे फायदे मिलते हैं।

why cold showers are bad for you cold water bath disadvantages 5 minute cold shower benefits how to take a cold shower 10 benefits of cold showers hot shower benefits how long should a cold shower be are cold showers bad for your heart

Image Credit: Freepik

Cold Water Bath Benefits: हेल्दी रहने के लिए हेल्दी डाइट और फिजिकल एक्टिविटी के साथ ही सफाई भी काफी जरूरी है। जब भी बात हाइजीन की आती है, तो सबसे पहले लोगों के मन में नहाने का विचार आता है। गर्मियों में बिना कोई बहाने के आराम से नहा लेते हैं,तो वहीं सर्दियों में नहाने का सोचकर ही कंपकंपी आने लगती है।

विज्ञापन

मौसम चाहे कैसा भी हो,खुद को साफ रखने के लिए नहाना जरूरी होता है। यही कारण है कि सर्दियां आते ही गर्म पानी से नहाना शुरू कर देते हैं। हालांकि,गर्म पानी से नहाने के कई सारे साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। ऐसे में अगर आपको ये कहा जाए कि गर्म पानी की बजाए ठंडे पानी से नहाना शुरू कर दें, इससे ज्यादा फायदा होगा, तो आप यकीन नहीं कर पाएंगे। तो आपको बता दें, सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने के गजब के फायदे मिल सकते हैं।

विज्ञापन

ठंडा पानी क्यों चुने ?

कुछ लोगों का मानना है कि सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से हेल्थ के लिए नुकसानदायक होता है। हालांकि, कुछ हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार,सर्दियों के दौरान ठंडे पानी से नहाना पूरी तरह से नॉर्मल है। इससे न सिर्फ मांसपेशियों का तनाव दूर होता है, बल्कि ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है और इम्युनिटी भी मजबूत होती है।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel 

news 24 Whtasapp Channel

विज्ञापन

इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर

अगर यह सुनकर आप हैरान हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें,आप अगर ठंडे पानी से नहाते हैं, तो शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स की तादाद बढ़ जाती है और मेटाबॉलिज्म रेट भी बढ़ता है। दरअसल,ठंडे पानी से जब आप नहाते हैं, तो शरीर खुद को गर्म करने की कोशिश करता है और इस प्रोसेस में व्हाइट ब्लड सेल्स रिलीज करता है, जिससे इम्युनिटी स्ट्रांग होती है।

विज्ञापन

तनाव दूर करे

ठंडे पानी से नहाने से हमारी मेंटल हेल्थ पर पॉजिटिव असर डालता है और मूड को बेहतर बनाता है। इसी तरह ठंडे पानी से नहाने के बाद ज्यादा आराम महसूस करेंगे।

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करे

ठंडे पानी से नहाते हैं, तो ब्लड हमारे शरीर के सभी अंगों तक जाता है, ताकि हम गर्म रह पाएं। इसी तरह ठंडे पानी से नहाते हैं तो आर्टरीज मजबूत रहती है और ब्लड प्रेशर कम करने में हेल्प मिलती है। इस तरह हेल्दी रहने में मदद मिलती है।

विज्ञापन

मांसपेशियों की तेजी से रिकवरी

ठंडे पानी से नहाने से मांसपेशियों के दर्द से राहत मिलती है। यह कोल्ड कंप्रेशन की तरह काम करता है।

स्किन और बालों के लिए लाभकारी

अगर सर्दियों में गर्म पानी से नहाते हैं,तो इससे स्किन ड्राई हो जाती है और त्वचा में जलन के साथ-साथ चकत्ते हो सकते हैं। इसके अलावा बालों में डैंड्रफ की समस्या भी होती है। वहीं, दूसरी और आप ठंडे पानी से नहाते हैं, तो स्किन और बालों को फायदा होता है।

विज्ञापन

ध्यान रखे ये बातें

अगर इम्युनिटी कमजोर है, तो सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से बचना चाहिए। क्योंकि आपको सर्दी-खांसी,निमोनिया,गले में जलन और बुखार जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसके अलावा अगर दिल की बीमारी या हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो ठंडे पानी से नहाने से बचें। क्योंकि ऐसा करने से आपकी हेल्थ पर असर हो सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ