Toilet Cleaning Hacks: कॉफी पीने में स्वादिष्ट लगती है, इसका अक्सर स्किन केयर और हेयर केयर में भी इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आपको शायद जानकर हैरानी हो कि इस कॉफी पाउडर को टॉयलेट सीट में भी डाला जा सकता है. कॉफी (Coffee) से टॉयलेट की गंदी बदबू न्यूट्रिलाइज होती है और यह टॉयलेट सीट की सफाई में काम आ सकता है. हालांकि, टॉयलेट क्लीनिंग प्रोक्ट्स को कॉफी से रिप्लेस नहीं किया जा सकता है, लेकिन कॉफी का कभी-कभी इस्तेमाल किया जा सकता है. यहां जानिए टॉयलेट में कॉफी फ्लश करने पर क्या होता है.
यह भी पढ़ें- रसोई में काम आने वाला सूती कपड़ा हो गया है गंदा, चिपचिपा और बदबूदार तो ऐसे करें साफ, मिनटों में दिखेगी चमक
टॉयलेट में कॉफी पाउडर डालने पर क्या होगा
- कॉफी के नेचुरल गुण,एब्जॉर्बिंग गुण और ओडर न्यूट्रिलाइजेशन इसे टॉयलेट सीट पर इस्तेमाल योग्य बनाते हैं.
- कॉफी को टॉयलेट में डालने पर बदबू दूर होती है
- इसका माइल्ड अरोमा आस-पास के वातावरण को महकाता है
- टॉयलेट पाइप के लिए भी कॉफी पाउडर (Coffee Powder) फायदेंमद है, यह पाइप में जमी गंदगी को साफ करता है
- सतह पर गंदगी जमने से रोकता है.
कैसे डालें टॉयलेट में कॉफी पाउडर
इस हैक को आजमाने के लिए मुट्ठीभर कॉफी पाउडर टॉयलेट सीट पर डालें और फ्लश कर दें. यह हैक इतनी आसानी से आजमाया जा सकता है कि पता ही नहीं चलता कब शुरू किया और कब खत्म. हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि आप टॉयलेट की रेग्यूलर क्लीनिंग और मेंटेनेंस करना ना छोड़ें. कॉफी का इस्तेमाल टॉयलेट की सफाई में एड ऑन हो सकता है.
टॉयलेट की सफाई के ये तरीके भी आ सकते हैं काम
बेकिंग सोडा और विनेगर – घरेलू चीजों से टॉयलेट की सफाई के लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) और विनेगर का इस्तेमाल किया जा सकता है. टॉयलेट सीट पर थोड़ा बेकिंग सोडा डालें और उसके ऊपर ही विनेगर डाल दें. फिज्ज आने लगेगा. 10 से 15 मिनट तक इसे ऐसे ही टॉयलेट पर रहने दें और फिर टॉयलेट ब्रश से घिसकर पानी डालें और धोकर सीट को साफ कर लें. टॉयलेट सीट चमक जाती है.
नींबू का रस – टॉयलेट सीट को साफ करने का एक तरीका नींबू के रस का इस्तेमाल भी है. नींबू के रस को टॉयलेट सीट पर डालकर कुछ देर रखने के बाद धोकर साफ कर लें. इससे टॉयलेट में एक फ्रेश सिट्रस सेंट आने लगेगा.
हाइड्रोजन पेरोक्साइड – हाइड्रोजन पेरोक्साइड एक नेचुरल डिसइंफेक्टेंट की तरह काम करता है और बैक्टीरिया को नष्ट कर देता है. इसके इस्तेमाल से टॉयलेट में कीटाणु नहीं पनपते हैं.
यह भी पढ़ें – बच्चे का Teddy Bear हो गया है गंदा और बदबूदार? बिना खराब किए ऐसे करें साफ
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
2 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
3 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
4 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
4 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
6 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
6 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
21 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines