रसोई में रखी कॉफी से बालों का रंग बदलने का देसी नुस्खा, बिना कलर लगाए ऐसे पाएं ब्राउन टच

Coffee For Grey Hair: सफेद बालों को छिपाने के लिए बार-बार हेयर कलर का इस्तेमाल करना हर किसी को पसंद नहीं होता. ऐसे में कई लोग ऐसे घरेलू उपायों की तलाश करते हैं जो बालों को प्राकृतिक लुक देने में मदद कर सकें. ऐसे में हम आपको घर में रखी कॉफी का एक ऐसा उपाय बताएंगे, जिसे अपनाकर आप बालों पर ब्राउन टच पा सकेंगे. आइए जानते हैं.

Natural hair color

घर पर मौजूद इन चीजों से अपने बालों को नैचुरल ब्राउन शेड दें. (Image: AI/pexels)

क्या आप भी अपने सफेद बालों से परेशान हो चुके हैं और सफेद बालों को देखते ही आप हेयर कलर की तरफ भागते हैं, तो अब रुक जाइए; क्योंकि केमिकल्स वाली हेयर डाई बालों के लिए अच्छी नहीं होती. इतना ही नहीं, केमिकल वाले हेयर कलर कुछ ही दिनों में फिर से बालों को सामान्य कर देती है. कई लोगों को तो बस कुछ ही सफेद बाल होने और बाकी के बाल फीके लगने की समस्या होती है तब पूरे बालों में हेयर डाई लगाना सही विकल्प नहीं है. इस परेशानी में आपकी रसोई में रखी कॉफी काम आ सकती है. कॉफी न सिर्फ आपके सफेद बालों को छुपाने में मदद करती है, बल्कि आपके बालों को एक ब्राउन टिंट भी देती है. आइए जानते हैं कि आखिर आप अपने बालों पर कॉफी का किस तरह से इस्तेमाल करें, ताकि आपको सफेद बालों से बिना हेयर कलर लगाए छुटकारा मिल सके.

विज्ञापन
विज्ञापन

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

  • ब्लैक टी लीव्स – 2 चम्मच या 2 टी बैग्स
  • इंस्टेंट कॉफी पाउडर – 2 चम्मच
  • पानी – 2 कप
  • एप्पल साइडर विनेगर – 1 चम्मच
  • शॉवर कैप या प्लास्टिक रैप

ऐसे तैयार करें नैचुरल डाई

  • सबसे पहले एक पैन लेकर उसमें 1 कप पानी डालिए और इसमें कॉफी पाउडर डालकर उबलने के लिए रख दीजिए.
  • इसको कम से कम 5 से 7 मिनट तक उबाल लीजिए, ताकि कॉफी अपना रंग अच्छे से छोड़ दे.
  • उधर दूसरी तरफ एक और पैन में 2 कप पानी लेकर उसमें टी लीव्स या टी बैग्स डालकर उबलने के लिए रख दीजिए.
  • इसे कम से कम 10 मिनट तक उबलने दीजिए जब तक पानी गहरे रंग का न हो जाए.
  • दोनों ही तैयार किए हुए पानी को एक बाउल में निकालकर एक साथ मिक्स कर लीजिए.
  • मिश्रण को थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दीजिए ताकि वो हल्का गर्म भी रहे पर छूने पर ज्यादा गर्म न लगे.
  • अब अपने बालों को हल्के शैंपू की मदद से धोकर तौलिये से हल्का पोंछ लीजिए. इसके बाद हल्के गीले बालों पर कॉफी और टी का मिश्रण वाला पानी धीरे-धीरे डालिए ताकि सारे बाल अच्छे से उस पानी से कोट हो जाएं.
  • इसे कम से कम 2 से 3 मिनट के लिए अपने बालों में मसाज करिए.
  • उसके बाद अपने बालों को किसी शॉवर कैप या फिर प्लास्टिक रैप की मदद से कवर कर लीजिए और इसे लगभग 30 से 60 मिनट के लिए छोड़ दीजिए.
  • फिर अपने बालों को ठंडे पानी की मदद से बिना शैंपू के धो लीजिए.
  • आखिरी बार बालों को धोते समय आप 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर भी एड कर सकते हैं. इससे आपके बालों का कलर लंबे समय तक बरकरार रहेगा.

बेहतर रिजल्ट के लिए अपनाएं ये टिप्स

इस प्रोसेस को लगभग हफ्ते में 2 से 3 बार करिए ताकि आपके बालों में रिच और लॉन्ग लास्टिंग कलर आ जाए. जितना ज्यादा आप इसका इस्तेमाल करेंगे, उतने ही बेहतर रिजल्ट आपको देखने को मिलेंगे. अगर आप अपने बालों में एक्स्ट्रा शाइन चाहते हैं तो आप 1 चम्मच नारियल का तेल भी इस मिश्रण में डाल सकते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ