Natural Coffee Face Pack: चेहरे की समस्या से बचने के लिए हम कई के टिप्स का इस्तेमाल करते रहते हैं। चेहरे की कई समस्याओं से लोग अकसर परेशान रहते हैं। इसके लिए कई तरह के घरेलू उपाय भी किए जाते है। आज हम कॉफी की बात करेंगे, जिसकी मदद से भी चेहरे की कई समस्याओं से बचा जा सकता है। कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो फ्री रेडिक्लस, डार्क सर्कल्स , मुंहासों और कई इंफेक्शन से हमें बचाते हैं, तो आइए जानते हैं.. कॉफी से बने कुछ फेस पैक के बारे में, जिमकी मदद से ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाया जा सकता है और चेहरे की कई समस्याओं से बचा जा सकता है।
डार्क सर्कल में कॉफी का इस्तेमाल
कॉफी का इस्तेमाल करके डार्क सर्कल की समस्या से बचा जा सकता है। कॉफी में मौजूद कैफीन की मदद से, रक्त वाहिकाएं एक्सपैंड होती हैं और काले घेरों (डार्क सर्कल) को कम करने में मदद मिलती है। यह एक नेचुरल
ब्लीचिंग एजेंट है, जिसका यूज डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। कॉफी में चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को आंखों के नीचे लगाएं और 10 मिनट सूखने के लिए छोड़ दें।
मुंहासे में कॉफी का उपचार
कॉफी एंटीऑक्सीडेंट का भी अच्छा स्रोत है। जिसकी मदद से मुंहासे का उपचार किया जा सकता है। कॉफी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं ,जो बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते है और मुंहासों को नहीं होने देते है। कॉफी पाउडर में डेढ़ चम्मच कच्चा दूध और चुटकीभर हल्दी मिलाकर लगाने से मुंहासों से बचा जा सकता है। इस पैक के उपयोग से आपकी त्वचा बैक्टीरिया मुक्त होती है और बैक्टीरिया के कारण होने वाले मुंहासे भी तेजी से ठीक हो सकते हैं।
एंटी – एजिंग से बचाव
कॉफी के धूप के धब्बे, रेडनेस की समस्या से बचाव करता है, फेस पैक का इस्तेमाल करके इस समस्या के दूर किया जा सकता है।कॉफी और हल्दी को मिलाकर लगा सकते हैं। इस फेस पैक की पतली परत चेहरे पर लगाएं और 10 से 15 मिनट लगाए रखने के बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें.
सेल्युलाईट की कमी में काफी मददगार
कॉफी में रेटिनॉल और कैफीन मौजूद होता है, जो सेल्युलाईट को कम करने में मदद करता है और इसकी वजह से त्वचा के गड्ढे और चकत्ते भी कम हो जाते हैं। यह त्वचा को निखरने में मदद करती है और एंटीऑक्सिडेंट प्रदान करती है। कॉफी और एलोवेरा जेल मिलाकर लगाने से इससे बचा जा सकता है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
10 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
13 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
18 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
20 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines