Coffee Crave Trend 2025: आजकल सोशल मीडिया पर हर दिन नए-नए ट्रेंड वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक नया और दिलचस्प ट्रेंड है कॉफी क्रेव। खासकर जेन जी (Gen Z) यानी आज की युवा पीढ़ी इस ट्रेंड को बहुत पसंद कर रही है और इसे फॉलो भी कर रही है। जेन जी को नए स्वाद, सुंदर माहौल और एस्थेटिक फोटो का काफी शौक होता है। इस ट्रेंड के जरिए युवा अपनी पसंद और स्टाइल को दिखाते हैं और कॉफी कल्चर का हिस्सा बनते हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये कॉफी क्रेव।
क्या है ये कॉफी क्रेव ट्रेंड?
कॉफी क्रेव ट्रेंड में लोग सुबह-सुबह इकट्ठा होकर क्लब जाते हैं और सिर्फ कॉफी, म्यूजिक और मजेदार एनर्जी के साथ एंजॉय करते हैं। इसके साथ ही ये ट्रेंड खुद को सुबह-सुबह एनर्जेटिक फील करने का और दोस्तों व परिवार के साथ मजे करने का एक बेहतरीन तरीका है। इस ट्रेंड की खास बात यह है कि लोग इसमें बिना ड्रिंक के क्लब में म्यूजिक की बीट्स पर झूमते हुए दिखते हैं।
कहां से शुरू हुआ ये ट्रेंड?
कॉफी क्रेव ट्रेंड लंदन की एक बेकरी से शुरू हुआ, एम्स्टर्डम की ओपन किचन तक पहुंचा और फिर न्यूयॉर्क जैसे बड़े शहरों में भी फैल गया। अब यह ट्रेंड भारत के शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली, सूरत, इंदौर, लखनऊ, हैदराबाद और नागपुर में भी जमकर छा रहा है। यह ट्रेंड Gen Z को इतना पसंद आ रहा है कि इसकी डिमांड काफी बढ़ गई है और लोग इसे कई जगह फॉलो करते नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम, यूट्यूब और स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म्स ने इसे और भी ज्यादा पॉपुलर बना दिया है।
इसे खास क्या बनाता है?
कॉफी क्रेव को खास बनाता है इसका lifestyle से जुड़ाव। यह ट्रेंड केवल कॉफी पीने तक सीमित नहीं है बल्कि यह स्टाइल, स्वाद और सोशल लाइफ का एक जोरदार हिस्सा बन चुका है। क्लब की सजावट, क्लब का प्रेजेंटेशन और दोस्तों के साथ बिताया गया समय ये सब कॉफी क्रेव ट्रेंड को कई गुना खास बनाते हैं। इसके साथ ही इस ट्रेंड में स्टाइलिश तरीके से कॉफी दिखाना और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करना आज एक आम बात बन गई है।
ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर क्यों हो रही Labubu Doll की चर्चा? रिहाना से लेकर बॉलीवुड स्टार्स को भी बनाया दीवाना
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
7 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
9 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
10 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
12 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
12 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
12 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
14 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
15 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
17 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines