Coffee Benefits: भारत ही नहीं दुनियाभर में कॉफी लवर्स की कमी नहीं है। कुछ लोगों की सुबह आंख खुलते ही कॉफी पीने की आदत होती है। कुछ लोग ब्लैक कॉफी पीना पसंद सकते हैं, तो कुछ दूध वाली कॉफी पीना पसंद सकते हैं। वैज्ञानिकों ने भी रिसर्च में पाया है कि ब्लैक कॉफी पाए जाने वाला कैफीन शरीर में डोपामाइन, सेरोटोनिन और नोराड्रीनलीन की मात्रा को बढ़ाता है। कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ मैंगनीज, क्लोरोजेनिक एसिड, पॉलीफेनॉल्स, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन-बी2, बी3 और बी4 भरपूर मात्रा पाई जाती हैं, जो हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। आइए जानते हैं कॉफी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं?
लिवर के लिए फायदेमंद
डॉक्टर बताते हैं कि कॉफी फैटी लिवर को कम करने, हेपेटाइटिस और सिरोसिस जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करती है। अगर आप हर रोज कॉफी का सेवन करते हैं तो इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व हानिकारक लीवर एंजाइम को कम करते हैं। डॉक्टर ने ये भी बताया कि बार-बार चाय पीने से अच्छा है कि आप उसकी जगह कॉफी का सेवन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- रोज सुबह करें संधि मुद्रा, जोड़ों के दर्द से लेकर आर्थराइटिस तक रहेगा दूर
डायबिटीज रहता है कंट्रोल
कॉफी पीने से डायबिटीज कंट्रोल में रहता है।कॉफी पीने से शरीर में इंसुलिन को बढ़ावा होता है, जिससे डायबिटीज की समस्या को कम किया जा सकता है।
स्ट्रेस को रखता है दूर
आजकल के समय में स्ट्रेस एक आम समस्या बनती जा रही है। कॉफी में भरपूर मात्रा में कैफीन पाई जाती है, जिससे शरीर में खुशी के हार्मोन प्रोड्यूस होते हैं। इसके साथ ही थकान, तनाव और सुस्ती भी दूर होती है।
दिल रहता है हेल्दी
रोजाना एक से दो कप कॉफी पीने से हार्ट से जुड़ी बीमारियां दूर रहती है। इसके साथ ही स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है।
वजन कम करने में मददगार
कॉफी में कैलोरी की मात्रा कम होती है, है जिससे तेजी से शरीर का फैट कम होता है। एक्सरसाइज करने से पहले अगर आप का सेवन करते हैं, तो एक्सरसाइज के दौरान आपकी एनर्जी बढ़ जाती है और आप ज्यादा देर तक एक्सरसाइज कर सकते हैं।
इसके अलावा भी होते हैं कई फायदे-
पार्किंसंस बीमारी का खतरा कम होता है।
ग्लूकोज प्रोसेसिंग बेहतर होता है।
अल्जाइमर बीमारी के खतरे को कम करता है।
कोलन कैंसर से बचाने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम के छुटकारा दिलाएगा अमरूद का हलवा, जानें रेसिपी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
3 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
6 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
10 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
23 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines