Coconut Oil Vs Ghee: आजकल कॉफी हेल्दी फैट मिलाकर पीना कई लोगों पसंद होता है। खासकर कीटोजेनिक या कम कार्ब डाइट लेने वाले लोग कॉफी को इस तरह लेना पसंद करते हैं। इसके लिए नारियल का तेल और घी दोनों ही बेहतर होते हैं, लेकिन दोनों के फायदे अलग-अलग होते हैं। कुछ लोग कॉफी में नारियल तेल मिलाकर पीना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग घी मिलाकर पीते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि दोनों में कौन-सा ज्यादा फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि नारियल तेल और घी में से कौन-सा ज्यादा फायदेमंद हो सकता है?
कॉफी में नारियल तेल
नारियल का तेल जो खाने में इस्तेमाल किया जाता है वे मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स का एक नेचुरल सोर्स होता है, जो जल्दी अवशोषित हो जाता है और शरीर की एनर्जी देने में मदद करता है।
एनर्जी और मेटाबॉलिज्म को देता है बढ़ावा- नारियल तेल में मौजूद MCT थर्मोजेनेसिस को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं, जो आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है और शरीर को पूरे दिन एक्टिव रखता है।
ये भी पढ़े- जायफल रखेगा आपकी नींद को हेल्दी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
ब्रेन को रखता है एक्टिव- नारियल तेल में मौजूद MCT फोकस को बढ़ाता है और दिमाग को हेल्दी रखने में मदद करता है, जिससे नारियल तेल वाली कॉफी आपके लिए बेहतरीन विकल्प बन सकती है।
हेल्दी डाइजेशन सिस्टम- नारियल तेल अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं और फैट को अवशोषण होने में मदद करते हैं। इससे आपका खाना आसानी से पच जाता है, जिससे आपका डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है।
घी और कॉफी
घी ज्यादातर पारंपरिक खाने में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें घुलनशील विटामिन और ब्यूटिरिक एसिड अधिक मात्रा में पाया जाता है। कॉफी में घी मिलाने से कई सारे फायदे हो सकते हैं।
पोषक तत्वों से भरपूर- घी विटामिन ए, डी, ई और के से भरपूर होता है, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
शरीर रहता है एक्टिव- घी शरीर के हेल्दी फैट और एनर्जी देता है। इसके साथ ही सुबह होने वाले थकान को कम करता है।
आंतों को रखता है हेल्दी- घी में मौजूद ब्यूटिरिक एसिड में सूजन-रोधी प्रभाव होते हैं और ये आंतों को पोषण देने में मदद करते हैं, जिससे खाना आसानी से पचता है।
कौन सा ज्यादा बेहतर है?
आप अपनी सुबह की कॉफी में नारियल तेल या घी ले सकते हैं, जो आपके शरीर के लिए हेल्दी हो सकता है। अगर आपको तुरंत एनर्जी और फोकस को बढ़ाना चाहते हैं, तो नारियल तेल बहुत अच्छा हो सकता है। वहीं, जिन लोगों को पोषक तत्वों और एनर्जी की जरूरत होती है, लेकिन वे धीमी गति से रिलीज होने वाली आंत के अनुकूल कुछ चाहते हैं तो उनके लिए घी एक बेहतरीन विकल्प है। आपके शरीर के लिए दोनों ही बेहतर है।
ये भी पढ़े- बासी रोटी से बेहतर नाश्ता कोई नहीं, 3 फायदे! जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
9 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
12 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
16 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
19 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines