---विज्ञापन---

Coconut Oil Vs Ghee: नारियल तेल या घी, कॉफी के साथ कौन सा ज्यादा बेहतर?

Coconut Oil Vs Ghee: अगर आप भी सुबह के समय कॉफी के साथ नारियल तेल या घी लेना पसंद करते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है दोनों में से कौन सा शरीर के लिए ज्यादा बेहतर हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

Coconut Oil Vs Ghee: आजकल कॉफी हेल्दी फैट मिलाकर पीना कई लोगों पसंद होता है। खासकर कीटोजेनिक या कम कार्ब डाइट लेने वाले लोग कॉफी को इस तरह लेना पसंद करते हैं। इसके लिए नारियल का तेल और घी दोनों ही बेहतर होते हैं, लेकिन दोनों के फायदे अलग-अलग होते हैं। कुछ लोग कॉफी में नारियल तेल  मिलाकर पीना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग घी मिलाकर पीते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि दोनों में कौन-सा ज्यादा फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि नारियल तेल और घी में से कौन-सा ज्यादा फायदेमंद हो सकता है?

कॉफी में नारियल तेल

नारियल का तेल जो खाने में इस्तेमाल किया जाता है वे मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स का एक नेचुरल सोर्स होता है,  जो जल्दी अवशोषित हो जाता है और शरीर की एनर्जी देने में मदद करता है।

---खबर नीचे जारी है---

एनर्जी और मेटाबॉलिज्म को देता है बढ़ावा-  नारियल तेल में मौजूद MCT थर्मोजेनेसिस को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं, जो आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है और  शरीर को पूरे दिन एक्टिव रखता है।

ये भी पढ़े- जायफल रखेगा आपकी नींद को हेल्दी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

---खबर नीचे जारी है---

ब्रेन को रखता है एक्टिव- नारियल तेल में मौजूद MCT फोकस को बढ़ाता है  और दिमाग को हेल्दी रखने में मदद करता है, जिससे नारियल तेल वाली कॉफी आपके लिए बेहतरीन विकल्प बन सकती है।

हेल्दी डाइजेशन सिस्टम- नारियल तेल अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं और फैट को अवशोषण होने में मदद करते हैं। इससे आपका खाना आसानी से पच जाता है, जिससे आपका डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है।

---खबर नीचे जारी है---

घी और कॉफी

घी ज्यादातर पारंपरिक खाने में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें घुलनशील विटामिन और ब्यूटिरिक एसिड अधिक मात्रा में पाया जाता है। कॉफी में घी मिलाने से कई सारे फायदे हो सकते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर- घी विटामिन ए, डी, ई और के से भरपूर होता है, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

शरीर रहता है एक्टिव- घी शरीर के हेल्दी फैट और एनर्जी देता है। इसके साथ ही सुबह होने वाले थकान को कम करता है।

आंतों को रखता है हेल्दी- घी में मौजूद ब्यूटिरिक एसिड में सूजन-रोधी प्रभाव होते हैं और ये आंतों को पोषण देने में मदद करते हैं, जिससे खाना आसानी से पचता है।

---खबर नीचे जारी है---

कौन सा ज्यादा बेहतर है?

आप अपनी सुबह की कॉफी  में नारियल तेल या घी ले सकते हैं, जो आपके शरीर के लिए हेल्दी हो सकता है। अगर आपको तुरंत एनर्जी और फोकस  को बढ़ाना चाहते हैं, तो नारियल तेल बहुत अच्छा हो सकता  है। वहीं, जिन लोगों को पोषक तत्वों और एनर्जी की जरूरत होती है, लेकिन वे धीमी गति से रिलीज होने वाली आंत के अनुकूल कुछ चाहते हैं तो उनके लिए घी एक बेहतरीन विकल्प है। आपके शरीर के लिए दोनों ही बेहतर है।

ये भी पढ़े- बासी रोटी से बेहतर नाश्ता कोई नहीं, 3 फायदे! जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

---खबर नीचे जारी है---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 27, 2024 02:48 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola