Coconut Kheer Recipe: Coconut Kheer Recipe: सावन का महीना चल रहा है और सावन के दो सोमवार बीत चुके हैं। अब सावन का तीसरा सोमवार आने वाला है। भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए सभी भक्त विधिवत पूजा अर्चना और कठोर व्रत करते हैं। सावन सोमवार में भगवान शिव को मीठे का भोग लगाया जाता है।
इसलिए आज हम आपके लिए एक बेहतरीन मीठे की रेसिपी लेकर आए हैं, जिसका स्वाद बेहद लजीज है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं नारियल की खीर की। नारियल खीर खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है और इसकी रेसिपी भी बहुत आसान है। चलिए जान लेते हैं…
Coconut Kheer बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 1 नारियल का गोला- घिसा हुआ
- 1 लीटर दूध
- चीनी 3 कप
- आधा चम्मच इलाइची पाउडर
- आधा चम्मच कटा हुआ बादाम
- एक चम्मच कटा हुआ काजू
- एक चम्मच कटा पिस्ता
- केसर एक चुटकी
Coconut Kheer बनाने की विधि
- नारियल खीर बनाने के लिए आपको सबसे पहले दूध लेना है।
- इसके बाद एक चम्मच गरम दूध में केसर को भिगोकर रख दें।
- अब एक पैन लें और उसमें पूरा दूध गाढ़ा होने तक पकने दें।
- इसके बाद जब दूध खौलकर आधा हो जाए तो उसमें कसा हुआ नारियल डालें।
- इसके बाद इसे अच्छे से चलाएं और पकने दें।
- अब इसमें चीनी मिलाएं और अच्छे से चलाएं।
- फिर सभी कटे हुए ड्राई फ्रूट्स को भी इसमें मिला दें।
- इसके बाद खीर को अच्छे से पकने दें और इसे गाढ़ा होने दें।
- जब खीर गाढ़ी होने लगे तो गैस बंद कर दें।
- इसके बाद गार्निंश के लिए कुछ और ड्राई फ्रूट्स इसमें डाल दें।
- अब खीर को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
- अगर आप ठंडी खीर पसंद नहीं करते तो इसे फ्रिज में ना रखें।
- इसके बाद इसे सर्व करें और खीर का मजा लें।
संबंधित खबरें
कम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 hr agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
2 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
4 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
5 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
8 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
8 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
9 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
9 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
11 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines