Coconut Benefits: नारियल बाहर से सख्त, अंदर से मुलायम और स्वाद में हल्का मीठा होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार रोज खाली पेट 1 टुकड़ा नारियल खाना आपको कई लाभ दे सकता है। नारियल ऐसा फल है जिसमें पोटेशियम, आयरन, इलेक्ट्रोलाइट्स, विटामिन्स, मैग्नीशियम जैसे कई अनगिनत तत्व छिपे हैं। नारियल पानी पीने के तो कई लाभ हैं, मगर खाली पेट नारियल खाने से आपको क्या फायदा होगा? चलिए जानते हैं।
खाली पेट नारियल खाने के फायदे
वजन घटाने में मदद
कच्चा नारियल गुड फैट्स का सोर्स है। नारियल फाइबर से भरपूर होता है। खाली पेट नारियल खाने से भूख जल्दी नहीं लगेगी। नारियल में ट्राइग्लिसराइड्स नामक एक प्रॉपर्टी मौजूद होती है, जो फैट बर्न करने में मदद करती है।
ये भी पढ़ें- घर लाते ही सड़ जाते हैं केले? अपनाएं ये 3 टिप्स, लंबे समय तक रहेंगे फ्रेश!
कब्ज से छुटकारा
कच्चे नारियल में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। यह आपकी आंतों को भी डिटॉक्स कर सकता है।
इम्यूनिटी
कच्चे नारियल में लॉरिक एसिड नाम का एक एसिड होता है, जो एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण माना जाता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है और रोगों से लड़ने में हमारी मदद करता है।
हाइड्रेशन
कच्चा नारियल न सिर्फ एक हेल्दी स्नैक है बल्कि इस फल में पानी की मात्रा ज्यादा होती है जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में सहायक होता है। इस फल की खासियत है कि आप हाइड्रेशन के लिए इसे किसी भी मौसम में खा सकते हैं।
स्किन
नारियल एंटीफंगल गुणों से भरा होता है, जो आपकी स्किन में होने वाले कील-मुंहासों को दूर करता है। नारियल खाने से ऑयली स्किन पर पिंपल्स की समस्या नहीं होती है। वहीं, जिनकी ड्राई स्किन है, उन्हें रूखी त्वचा से भी राहत मिलती है। रोजाना नारियल खाने से स्किन पर नेचुरल शाइन और ग्लो आता है।
नारियल खाने के अन्य लाभ
रोजाना नारियल खाने से पाचन क्रिया मजबूत होती है।
कच्चा नारियल खाने से मेमोरी तेज होती है।
कच्चा नारियल उल्टी और मितली की समस्या भी दूर करता है।
नारियल खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बैलेंस रहता है।
ये भी पढ़ें- घर पर अबॉर्शन खतरनाक, 6 नुकसान या जाएगी जान, गर्भपात के समय इन बातों का ख्याल रखें
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 hr agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
5 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
9 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
11 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines