How To Get Rid Of Cockroaches: घर के कोनों में अक्सर कॉकरोच दिख जाते हैं। इन्हें देखकर न केवल घिन आती है बल्कि ये एक ऐसा जीव है जो अपने साथ कई बीमारियां को भी साथ लेकर आता है। ये सबसे ज्यादा किचन में देखने को मिलते हैं। कॉकरोच एक बार घर में आ जाएं तो अपनी पूरी कॉलोनी बसा लेते हैं। ऐसे में घर में कॉकरोचों की संख्या बढ़ने से पहले ही उन पर काबू पाना जरूरी है। आज हम आपको ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे जिन्हें घर में लगाने से कॉकरोच दूर रहते हैं।
लहसुन का पौधा
अगर आप कॉकरोचों की बढ़ती संख्या से परेशान हैं तो आप अपने घर में लहसुन का पौधा लगा सकती हैं। कॉकरोचों को लहसुन की गंध पसंद नहीं होती इसलिए वे इससे दूर भागते हैं। आप चाहें तो लहसुन की कुछ कलियों का स्प्रे बनाकर इसे एक बोतल में डाल लें और इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर घर के कोनों में छिड़क सकती हैं।
लैवेंडर का पौधा
कॉकरोचों को दूर भगाने के लिए आप अपने घर में लैवेंडर का पौधा लगा सकती हैं। अगर आप घर में खिड़कियों, दरवाजों और कॉकरोच के संभावित स्थानों पर कुछ लैवेंडर के पौधे रखेंगे तो आपको घर में कॉकरोच नजर नहीं आएंगे।
ये भी पढ़ें- सिर्फ 10 रुपये में पीले दांतों को चमकदार बनाएं! अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
नीम का पौधा
कॉकरोच को दूर भगाने के लिए नीम का पौधा बहुत ही कारगर है। नीम के पत्तों की गंध कॉकरोचों को पसंद नहीं होती और इसलिए वो दूर भागते हैं। आप घर के खिड़कियों, दरवाजों और कॉकरोच के संभावित स्थानों पर नीम की पत्तियां रख सकती हैं। इसके अलावा आप घर के कोनों में छोटा नीम का पौधा भी रख सकती हैं।
कैमोमाइल
कैमोमाइल की गंध से कॉकरोच दूर भागते हैं। घर के कोनों में कैमोमाइल के फूल रखें या फिर आप घर के कोनों में कैमोमाइल तेल का छिड़काव कर सकती हैं। आप चाहें तो घर के कोनों में पुदीने का पौधा भी रख सकते हैं। इसकी गंध से कॉकरोच दूर भाग जाते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
4 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
6 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
6 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
9 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
10 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
12 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
13 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
13 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines