Cockroach Home Remedies: घर में अक्सर ही बाहर से कॉकरोच आ जाते हैं. पहले एक और फिर अनेक कॉकरोच घर के कोने-कोने में घूमना शुरू कर देते हैं. ये कभी सिंक से निकल रहे होते हैं तो कभी बाथरूम में गंदगी में छिपे दिख जाते हैं. देखने में तो कॉकरोच से डर लगता ही है, साथ ही ये सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसीलिए जितना जल्दी हो सके इन कॉकरोच से छुटकारा पा लेना चाहिए. यहां जानिए घर की ऐसी कौन सी चीजें हैं जिनसे आसानी से कॉकरोच (Cockroach) की दवा बनाई जा सकती है. यह दवा कॉकरोच का खात्मा करने में असरदार होती है.
कॉकरोच भगाने के लिए घर पर बनाएं दवा | Homemade Cockroach Killer
बेकिंग सोडा और चीनी
कॉकरोच को भगाने के लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) और चीनी को मिलाकर पेस्ट तैयार किया जा सकता है. यह पेस्ट कॉकरोच पर दवा की तरह काम करता है और कॉकरोच का खात्मा करने में असरदार होता है. आपको करना बस इतना है कि बराबर मात्रा में चीनी और बेकिंग सोडा को मिला लें. इसमें हल्का पानी डालकर गोलियां तैयार की जा सकती हैं. छोटी-छोटी गोलियां बनाकर कॉकरोच के ठिकानों पर रख दें. कॉकरोच इन गोलियों को खाएंगे और मर जाएंगे.
अरारोट और चीनी
चीनी कॉकरोच को आकर्षित करती है और अरारोट कॉकरोच का खात्मा कर देता है. अरारोट को चीनी के साथ मिलाकर इसे कॉकरोच के ठिकानों पर रखा जा सकता है. आप चाहे तो अरारोट की जगह पर मैदे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
नींबू वाला स्प्रे
कॉकरोच को मारने में नींबू वाले स्प्रे का भी असर दिखता है. इसके लिए एक बोतल पानी में नींबू का रस (Lemon Juice) डालें और उसमें थोड़ा डिश सोप मिला लें. इस तैयार मिश्रण को स्प्रे बोतल में डाल लें. इसे कॉकरोच पर छिड़कें और फिर देखें किस तरह कॉकरोच तड़पकर मर जाते हैं.
ये मसाले भी दिखाते हैं असर
लौंग – कॉकरोच को मारने के लिए लौंग का इस्तेमाल किया जा सकता है. आपको करना बस इतना है कि लौंग को कूटकर कॉकरोच के ठिकानों पर रखना है या फिर लौंग का पानी कॉकरोच पर डालना है. कॉकरोच भागने लगते हैं.
तेजपत्ता – कॉकरोच को तेजपत्ते की गंध अच्छी नहीं लगती है. ऐसे में तेजपत्ता का पानी कॉकरोच पर छिड़कें या जिस जगह कॉकरोच ज्यादा आते हैं वहां तेजपत्ता रख दें.
काली मिर्च – कॉकरोच का खात्मा करने में काली मिर्च भी असरदार होती है. काली मिर्च को पानी में कूटकर कॉकरोच पर डाला जा सकता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
4 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
7 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
7 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
10 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
11 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
13 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
14 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
14 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines