Clove Water Benefits: सर्दियों में लौंग के सेवन से एक नहीं बल्कि कई फायदे होते हैं। लौंग का इस्तेमाल खाने में टेस्ट बढ़ाने के साथ-साथ आपके शरीर को भी हेल्दी रखने में मदद करता है। साथ ही यह सर्दियों में आपके शरीर को गर्माहट देता है। ये आपके शरीर से कई बीमारियों को दूर करता है। लौंग में कई प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो दांतों के दर्द में काफी फायदेमंद होता है। लौंग एक बहुत ही उपयोगी मसाला, माउथ फ्रेशनर और एक अच्छी औषधि के रूप में इस्तेमाल में लाया जाता है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल गले, फेफड़े, दांतों आदि समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। उल्टी, पेट की समस्या, स्ट्रेस, पार्किंसंस, बदनदर्द में लौंग का पानी बहुत ही फायदेमंद होता है। आइए जानतें हैं लौंग का पानी पीने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?
पार्किंसंस बीमारी रहती है दूर
लौंग का पानी पीने से नर्व को शांत करता है इसलिए पार्किंसंस बीमारी को दूर करने में मदद करता है। पार्किंसन रोग सेंटर नर्वस सिस्टम की एक एक ऐसी बीमारी है, जिसमें मरीज के शरीर में कंपन पैदा होती है। यह बीमारी आपके शरीर में धीरे-धीरे शुरू होती है और शरीर को भारी नुकसान पहुंचा सकती है।
ये भी पढ़ें: अंडे के शौकीनों के लिए अहम खबर, ज्यादा प्रोटीन के लिए कैसे खाएं
स्ट्रेस को करता है कम
आजकल की लाइफस्टाटल के चलते लगभग हर किसी को स्ट्रेस हो ही जाता है। ऐसे में अगर आप लौंग के पानी का सेवन करते हैं तो ये आपके स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है। खासतौर पर महिलाओं को स्ट्रेस बहुत ज्यादा होता है, क्योंकि उन्हें घर और बाहर दोनों की दोहरी जिम्मेदारी निभानी होती है। ऐसी महिलाओं को लौंग का पानी पीना चाहिए, क्योंकि यह स्ट्रेस को दूर करता है इसलिए डिप्रेशन, तनाव और नींद की समस्या नहीं होती है।
डाइजेशन को रखता है हेल्दी
खराब खानपान के वजह से डाइजेशन सिस्टम में परेशानी होने लगती है। आज के समय में लगभग हर कोई पेट की समस्या से परेशान है। ऐसे में अगर आप लौंग के पानी का सेवन करते हैं, तो ये आपके पेट के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखता है जिससे आपको उल्टियां आना, मोर्निंग सिकनेस और मोशन सिकनेस जैसी समस्या नहीं होती है।
सिर दर्द से दिलाता है राहत
अगर आप लगातार लौंग के पानी का सेवन करते हैं तो यह आपके सिर दर्द से आराम दिला सकता है। जैसे कि अगर आपको साइनस की समस्या है तो लौंग का पानी इसके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही यह मुंह की बदबू को दूर करता है। और दांतों की सनसनाहट और दर्द को ठीक करता है।
ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
3 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
9 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
10 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
11 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
13 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines