आमतौर पर हर घर में तांबे-पीतल के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता होगा या फिर यह बर्तन रखे होंगे. अगर तांबे-पीतल के बर्तन लगातार इस्तेमाल में रहते हैं, तो यह जल्दी गंदे या काले नहीं होते हैं, लेकिन काफी समय से रखा रहने के कारण अक्सर इनपर जिद्दी काली परत चढ़ जाती है, तो आम सफाई से हटती ही नहीं है. ऐसे में लोग मार्केट से महंगे क्लीनिंग प्रोजेक्ट खरीदकर लाते हैं और फिर उसके इस्तेमाल से इसकी सफाई करते हैं. लेकिन कैसा हो अगर आपको बताएं कि आपको इन बर्तन तो साफ करने के लिए कोई खर्च करने की जरूरत नहीं है, यानी आप घर में रखी कुछ चीजों की मदद से इन बर्तन को चमका सकते हैं. आइए जानते हैं ये कैसे हो सकता है मुमकिन?
यह भी पढ़ें: दीवार पर टेप का गोंद जम गया है तो पेंट खराब किए बिना हटाने के ये तरीके जान लें, डैमेज नहीं होगी Wall
पीतल-तांबे के बर्तन काले कैसे हो जाते हैं?
सवाल उठता है कि आखिर इन बर्तन पर काली परत कैसे चिपक जाती है? दरअसल, पीतल और तांबे के बर्तन समय के साथ हवा, नमी और धूल के संपर्क में आती रहती है, जिससे ये काले पड़ने लगते हैं. बता दें कि, हवा में मौजूद ऑक्सीजन और नमी धातु की सतह के साथ प्रतिक्रिया करती है, जिससे ऑक्साइड और अन्य रासायनिक परत बनती है. तांबे पर यह परत गहरे भूरे या काले रंग की दिखाई दे सकती है, जबकि पीतल पर चमक कम होकर काली परत जमने लगती है. हालांकि, नियमित सफाई न होने पर यह परत धीरे-धीरे बढ़ती जाती है और वक्त आता है कि आम धुलाई से ये साफ नहीं होती है.
घर में रखें कुछ चीजों से साफ होंगे ये सभी बर्तन
इन बर्तनों को साफ रखने और पहले जैसा चमकाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं बल्कि घर में रखी कुछ छोटी-मोटी चीजों को लेना होगा और एक पेस्ट तैयार करना होगा. पेस्ट बनाने के लिए आपको चाहिए, थोड़ा गेहूं का आटा, हल्दी पाउडर, आम नमक और नींबू. इन सभी पाउडर को मिलाकर उसमें नींबू का रस मिला दें और पेस्ट तैयार कर लें. साथ ही, इसमें जरूरत के अनुसार, पानी का भी इस्तेमाल कर लें और गाढ़ा पेस्ट बनाएं.
कैसे लगाएं इन पेस्ट को?
अब आते हैं आप कैसे इस पेस्ट का इस्तेमाल करें. आप पहले बर्तन को साफ पानी से धो लें, ताकि किसी तरह की धूल-मिट्टी अंदर जमीन न रह जाए. अब तैयार पेस्ट को बर्तन की सतह पर हल्के हाथों से लगाएं और करीब 30 सेकंड से 1 मिनट तक लगा रहने दें. वक्त पूरा हो जाए, तो मुलायम कपड़े या स्पंज की मदद से बर्तन को हल्का रगड़ते हुए साफ कर लें और पानी से धो लें. अगर पहली धुलाई में ये अच्छे से साफ न हो, तो आप दोबारा इस प्रक्रिया का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस बात का ध्यान रखें कि पॉलिश, नक्काशी या डिजाइन वाले बर्तनों पर किसी भी घरेलू उपाय का इस्तेमाल करने से पहले छोटे हिस्से पर आजमाना बेहतर रहेगा, ताकि बर्तन खराब न हो.
यह भी पढ़ें: चांदी के गहने पड़ने लगे हैं काले? घर बैठे मिनटों में गर्म पानी और बेकिंग सोडा से ऐसे चमकाएं
अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
5 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
8 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
10 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
12 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
14 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines