City of Tea in India: भारत एक ऐसा देश है जहां के लोग बहुत ज्यादा चाय से जुड़े हुए हैं उन्हें सुबह उठते ही चाय, काम करते समय चाय और कई बार तो सोने से पहले भी चाय की जरूरत पड़ जाती है। चाय के दीवाने आपको हर गली मोहल्ले में देखने को मिल जाएंगे। भारत में चाय को सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला पेय माना जाता है।
भारत में इस समय 7000 शहर है हर किसी शहर की अलग कहानी और अलग इतिहास होता है कई शहरों का खान-पान उनकी पहचान होती है तो कई शहर अपनी संस्कृति और मान्यताओं के लिए जाने जाता हैं। अगर आप एक चाय के शौकीन हैं और साथ ही आपको घूमना भी उतना ही पसंद है तो आपको भी भारत में मौजूद चाय की इस नगरी के बारे में जरूर पता होना चाहिए। इस शहर के बारे में सुनकर आपको उतना ही अच्छा लगेगा जितनी आपको चाय अच्छी लगती है। आइए जानते हैं भारत के उस शहर के बारे में जिसे कहा जाता है चाय की नगरी और आप ये भी कि आप इस जगह पर और क्या-क्या एक्स्प्लोर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Winter Fashion Tips: विंटर सीजन में ऐसे निखरता है कैटरीना का लुक
इस शहर को कहते हैं ‘चाय की नगरी’
अगर आप नेचर के करीब रहना चाहते हैं तो आपको इस शहर को एक्सप्लोर करने का प्लान जरूर बनाना चाहिए, आप इस शहर की खूबसूरती में अपने काम की सभी टेंशन को भूल जाएंगे और आपका इसी शहर में बस जाने का एक बार तो मन जरूर करेगा। आपको बता दें कि ये शहर भारत के असम राज्य में बसा हुआ है। असम में स्थित डिब्रूगढ़ शहर को चाय की नगरी यानी ‘City of Tea’ कहा जाता है। जो अपनी स्वादिष्ट चाय के लिए काफी ज्यादा पॉपुलर है।
यहां होता है चाय का सबसे ज्यादा प्रोडक्शन
आपको बता दें कि असम के इस शहर डिब्रूगढ़ में ही चाय का सबसे ज्यादा प्रोडक्शन होता है। इस शहर की चाय को सबसे स्वादिष्ट चाय भी कहा जाता है लोग यहां दूर-दूर से घूमने और चाय को लेने आते हैं। यही नहीं टूरिस्ट यहां चाय को खरीदकर देश-विदेश तक ले जाते हैं। आपको एक बार तो जरूर इस जगह घूमने का प्लान बनाना ही चाहिए, यहां एक खूबसूरत चाय का बगान भी है जहां बहुत सुंदर और एलिगेंट फोटोज आप खिचवा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Dupatta DIY Ideas: पुराने दुपट्टे से अब बनेंगी 6 कमाल की चीजें
ये हैं पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स
अगर आप यहां घूमने का प्लान बनाए तो नम्फके बौद्ध मठ, नहार्काटिया गांव और देहिंग पटकाई राष्ट्रीय उद्यान डिब्रूगढ़ की पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स हैं इनको एक्स्प्लोर करना बिल्कुल न भूलें। इन जगहों पर घूमने से आपका सारा स्ट्रेस दूर हो जाएगा। माइंड एकदम रिलैक्स हो जाएगा और आप एक अच्छी मेमोरी लेकर वापस आ सकेगें। आप असम के इस बेहतरीन शहर डिब्रूगढ़ को पूरी तरह एक्सप्लोर करने के लिए वीकेंड का ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1 hr agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
2 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
16 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
18 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
19 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
21 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
21 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
22 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
23 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines