हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Homemade Lip Balm: घर पर चुकंदर से तैयार करें नेचुरल लिप बाम, गुलाब की तरह कोमल हो जाएंगे होंठ

Homemade Lip Balm: इस मौसम में होंठ सूखने लगते हैं और ध्यान ना देने पर काले हो जाते हैं. इसलिए बेहतर है कि आप चुकंदर का इस्तेमाल करें, क्योंकि इससे होंठ रुई जैसे सॉफ्ट और लाल हो जाएंगे.

विज्ञापन
होंठों के लिए क्यों फायदेमंद है चुकंदर? Image Credit- News24

Chukandar Lip Balm: इस मौसम में होंठों का फटना, काला पड़ना और ड्राइनेस हो जाना बहुत आम है. हालांकि, इसकी कई वजह हो सकती हैं, लेकिन बाजार में मिलने वाले कई लिप बाम से काफी फायदा होता है. मगर कुछ वक्त के लिए क्योंकि इसमें केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो कुछ समय के लिए तो नमी देते हैं लेकिन लंबे समय में होंठों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए एक्सपर्ट नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर ही चुकंदर से तैयार नेचुरल लिप बाम इस्तेमाल कर सकते हैं. चुकंदर में मौजूद प्राकृतिक पिगमेंट होंठों को हल्का गुलाबी रंग देता है और उन्हें मुलायम भी बनाता है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप कैसे घर पर लिप बाम तैयार कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- रोज गर्म पानी से नहाते हैं? जानिए स्किन, बाल और सेहत पर पड़ने वाले गंभीर नुकसान

होंठों के लिए क्यों फायदेमंद है चुकंदर?

चुकंदर में विटामिन सी, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. यह होंठों की डेड स्किन हटाने में मदद करता है. साथ ही, यह होंठों का रंग सुधारने का काम करता है. अगर आपको ड्राइनेस की समस्या है तो यह खुद कम करने का काम करेगा.

विज्ञापन

चुकंदर से लिप बाम कैसे बनाएं?

सामग्री

  • चुकंदर- 1 कप
  • नारियल तेल- 1 चम्मच
  • घी या बादाम तेल- 1 चम्मच
  • वैसलीन- 1 छोटा चम्मच

विधि

  • सबसे पहले चुकंदर को साफ करें और छीलें उतारकर कद्दूकस कर लें.
  • अब कद्दूकस किए हुए चुकंदर को साफ कपड़े से दबाकर उसका रस निकाल लें.
  • फिर एक छोटे पैन में नारियल तेल और घी हल्का गुनगुना कर लें.
  • इसमें 1 चम्मच चुकंदर का रस मिलाएं. अगर आप चाहें तो थोड़ा सा वैसलीन मिलाकर गाढ़ापन बढ़ा सकती हैं.
  • इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर एक छोटे डिब्बे में भर लें.
  • ठंडा होने के बाद यह बाम की तरह सेट हो जाएगा.

कैसे करें इस्तेमाल?

  • इसका इस्तेमाल रात को सोने से पहले करें और होंठ को अच्छी तरह से साफ कर लें.
  • अब हल्के हाथ से यह लिप बाम लगाएं और सुबह उठकर गुनगुने पानी से होंठ धो लें.
  • रोजाना इस्तेमाल करने से आपको लगभग 2 हफ्ते में फर्क दिखने लगेगा.
  • इस लिप बाम को फ्रिज में रखें, क्योंकि इससे यह ज्यादा दिन तक खराब नहीं होगा.
  • किसी भी नई चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

इसे भी पढ़ें- Anti-Valentine Week 2026: क्या होता है एंटी वैलेंटाइन वीक? Slap Day से Breakup Day तक क्या-क्या है इसमें खास, देखिए पूरी लिस्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola