News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Christmas Decoration Items: क्रिसमस के लिए लोग बहुत उत्सुक रहते हैं खासकर बच्चे, क्योकि इस दिन लोगों के घर, मार्केट सब बहुत सुंदर तरीके से सजा हुआ होता है। हर जगह एक अलग सी रौनक रहती है, लोग सजावट के लिए मार्केट से सामान लेते हैं अगर आपको भी अपने घर को फेस्टिवल के माहौल में सजाना है, तो दिल्ली उन सभी चीजों की खरीदारी के लिए मशहूर है। क्रिसमस बहुत नजदीक आ गया है, आप किफायती दाम पर सजावट का सामान पाने के लिए दिल्ली NCR के इन बाजारों में जा सकते हैं।
सरोजिनी मार्केट दिल्ली की सबसे फेमस मार्केट में से एक है जहां छोटी पिन से लेकर फर्नीचर तक सब कुछ मिलता है। ये मार्केट अपने कपड़ों और सजावट के सामान के लिए भी फेमस है। सरोजिनी मार्केट में आपको क्रिसमस के लिए सजावट की हर चीज मिल सकती है और वो भी सही दाम पर। यह जगह साउथ दिल्ली में है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: Kiss न करने पर गुस्साई लड़की ने धड़ाधड़ जड़े थप्पड़, देखें वायरल वीडियो

लाजपत मार्केट भी दिल्ली की फेमस मार्केट है। आपको यहां हर आइटम अलग रेंज में मिल सकती है। कपड़ों से लेकर कंबल, कुशन और क्रिसमस की सजावट तक लाजपत नगर में आपकी जरूरत की हर चीज मौजूद है। यहां आपको बहुत अलग अलग तरह का सामान देखने को मिल सकता है जिसे आप अपने प्राइस लिमिट के हिसाब से खरीद सकते हैं।
यदि आपको लगता है कि सरोजिनी और लाजपत में क्रिसमस की खरीदारी के लिए बहुत भीड़ है, तो आप सोरबेट सोइरी क्रिसमस बाजार जा सकते हैं। इस जगह पर आपको बहुत से गिफ्ट्स ऑप्शन मिल जाएंगे। जिन्हें आप ऑफिस में अपने एम्प्लाइज को या घर में संता बनकर अपने बच्चों को दे सकते हैं।

ये मार्केट दिल्ली की सबसे पुरानी मार्केट में से एक है। यह एक थोक बाजार है जहां सस्ते दामों पर अच्छा सामान मिल जाता है। यहां आप मामूली कीमत पर क्रिसमस ट्री और अन्य क्रिसमस डेकोरेशन का सामान पा सकते हैं। जगमग लाइट्स से लेकर क्रिसमस ट्री तक, आपको सब कुछ एक ही स्थान पर मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें- Christmas 2023 Gift Ideas: सीक्रेट सेंटा बनकर देना है तोहफा? ये हैं 500 रुपये में आने वाले Gifts
आपने शायद कभी इस जगह के बारे में नहीं सुना होगा, लेकिन आईएनए बाजार में क्रिसमस के सामान की बिक्री के लिए जाना जाता है। जैसे ही आप मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलेंगे, आपको एक लेन दिखेगी जहां ये विक्रेता अपने क्रिसमस स्टॉक बेच रहे होते हैं। इसलिए, यदि आप ग्रीन पार्क या साउथ एक्सटेंशन के नजदीक रहते हैं तो आप खरीदारी के लिए इस बाजार को देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।