Christmas Day 2025 Gift Ideas: हर साल 25 दिसंबर के दिन क्रिस्मस डे मनाया जाता है. यह ऐसा दिन है जिसे सभी सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं. क्रिस्मस डे से हफ्तों पहले से ही सीक्रेट सैंटा (Secret Santa) की तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं. खासतौर से कॉर्पोरेट में सीक्रेट सैंटा सेलिब्रेट करने का चलन है. क्रिस्मस से पहले सीक्रेट सैंटा के लिए कुलीग्स पर्चियों में सभी के नाम रखते हैं और जिसके पास जो नाम आता है उस व्यक्ति को बिना अपनी पहचान बताए गिफ्ट दिया जाता है. लेकिन, सीक्रेट सैंटा में अक्सर ही वही पुराने जमाने वाले मग, नोटपैड, पानी की बोतल या लैपटॉप बैग ही क्यों दिया जाए जबकि आप कुछ हटकर और शानदार गिफ्ट भी दे सकते हैं. यहां आपके लिए क्रिस्मस डे के 15 गिफ्ट आइडियाज दिए गए हैं जिन्हें आप सीक्रेट सैंटा पर अपने कुलीग्स को दे सकते हैं. इन गिफ्ट्स को पाने वाले के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाएगी.
सीक्रेट सैंटा पर कुलीग्स को देने के लिए गिफ्ट्स | Secret Santa Gift Ideas For Colleagues
स्टडी लैंप – सीक्रेट सैंटा में अपने कोवर्कर को गिफ्ट में (Gift For Coworker) लैंप दिया जा सकता है. इसे आप अपने बजट के अनुसार चुन सकते हैं.
तकिए के कवर – सुंदर और स्टाइलिश तकिए के कवर गिफ्ट में देना अच्छा आइडिया है. मेल या फीमेल सभी इस गिफ्ट को पाकर खुश होंगे.
वाइन गिलास – जिस कुलीग को आप गिफ्ट देने वाले हैं अगर उसे ड्रिंक करना पसंद है तो वाइन गिलास गिफ्ट में दिए जा सकते हैं.
कस्टमाइज गिप्ट्स – अगर कुलीग की फोटो आपके पास हो तो आप किसी तरह का कस्टमाइज कैरिकेचर फ्रेम, मुमेंटो या फिर फ्रिज मैग्नेट बनवाकर दे सकते हैं.
मोबाइल स्टैंड – फिल्म देखने के लिए जिस मोबाइल स्टैंड का इस्तेमाल किया जाता है वो अपने कुलीग को दिया जा सकता है. ये ज्यादा महंगे नहीं आते हैं.
यूनिक माउस – लैपटॉप पर इस्तेमाल करने के लिए वायरलैस माउस खरीदा जा सकता है. लेकिन, माउस यूनिक हो इसका ध्यान रखें. आप सीथ्रू या अलग-अलग पैटर्न वाले माउस चुन सकते हैं.
सिल्वर जूलरी – सिल्वर जूलरी ऑनलाइन खरीदी जा सकती है और सस्ती भी आती है. 1200 तक में भी सिल्वर इयरिंग्स या छोटा पेंडेंट खरीदा जा सकता है.
कॉफी मेकर – जिसे कॉफी पीने का शौक हो उसे छोटा सा कॉफी मेकर खरीदकर दे सकते हैं. ये अलग-अलग साइज में आते हैं.
मेकअप बैग – मार्केट में आजकर इतने अलग-अलग तरह के और अलग-अलग दाम के मेकअप बैग्स मिलते हैं जिन्हें देखकर किसी भी लड़की के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाएगी.
चॉपिंग बोर्ड – अगर आपको जिस कुलीग को गिफ्ट देना है उसे कुकिंग का शौक है तो इस कुलीग को चॉपिंग बोर्ड या कोई और कुकिंग का टूल दिया जा सकता है. ब्रांड और क्वालिटी अच्छी चुनें.
रूम फ्रेशनर सेट – गिफ्ट में रूम फ्रेशनर्स का सेट दिया जा सकता है या कोई एक लग्जरी फ्रेशनर भी दे सकते हैं.
वुडेन कोस्टर्स – कॉफी का कप या फिर पानी का गिलास रखने वाले कोस्टर्स गिफ्ट में दे सकते हैं. इस तरह के कोस्टर्स अलग-अलग डिजाइन और अच्छी से अच्छी क्वालिटी में मिल जाते हैं.
जुराबों का सेट – अच्छे जुराबों का सेट दिया जा सकता है. क्यूट और चंकी जुराब गिफ्ट में देने के लिए परफेक्ट हैं.
वुलेन स्कार्फ – सर्दियों के मौसम में वुलेन का स्कार्फ दिया जा सकता है. शॉल (Shawl) या फिर स्टाइलिश स्कार्फ दे सकते हैं.
हेडफोन – जिसे गाने सुनने का शौक हो उसे हेडफोन दिया जा सकता है. हेडफोन के अलावा इयरबड्स भी दे सकते हैं.
यह भी पढ़ें – चेहरे पर पीरियड ब्लड क्यों लगा रही हैं लड़कियां? यहां जानिए क्या है Menstrual Masking का नया ट्रेंड
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
6 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
10 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
14 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
16 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines