Chhoti Diwali 2025 Rangoli: हर साल दीपावली से एक दिन पहले छोटी दिवाली मनाई जाती है. इसे नरक चतुर्दशी भी कहते हैं. इस साल 19 अक्टूबर, रविवार के दिन छोटी दिवाली पड़ रही है. अक्सर दोस्तों के साथ दिवाली पार्टी के लिए भी छोटी दिवाली (Choti Diwali) का दिन चुना जाता है. इस खास मौके पर घर में दीपक जलाए जाते हैं, पकवान बनते हैं, सभी से मिलना-जुलना होता है और घर की सजावट पर चार चांद लगाने के लिए रंगोली Choti Diwali Rangoli) बनाई जाती है. अगर आप भी दिवाली पर कुछ सिंपल और सुंदर सा बनाना चाहते हैं तो ये रंगोली डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेंगे.
छोटी दिवाली रंगोली डिजाइन | Chhoti Diwali Rangoli Designs
घर का कोना सजाने के लिए रंगोली का यह डिजाइन बेस्ट रहेगा. इसे बनाना सिंपल है और दीयों से हुई साज-सज्जा बेहद खूबसूरत लगती है.
दरवाजे के पास अगर कुछ बेहद ही सुंदर और आकर्षक बनाना चाहते हैं तो रंगोली के इस डिजाइन पर नजर डालें. यह सुंदर, सिंपल और सजावट के लिए परफेक्ट है.
फूलों वाली रंगोली (Flower Rangoli) की बात ही कुछ और होती है. इस सोशल मीडिया यूजर की ही तरह आप भी अपने फर्श को फूलों से सजा सकते हैं.
मोर वाली इस रंगोली की बात ही कुछ और है. इसे आप छोटी दिवाली पर बनाकर बड़ी दिवाली तक घर की सजावट के लिए बने रहने दे सकते हैं. घर आने वाले मेहमान इस रंगोली को देखकर तारीफ करते नहीं थकेंगे.
दिवाली की ये सिंपल सी रंगोली (Simple Rangoli) भी बेहद अच्छी है. इसे आसानी से घर के बच्चे भी बना सकते हैं. इसके रंग खासतौर से बेहद आकर्षक हैं.
छोटी दिवाली पर पूजा घर में यह रंगोली भी बनाई जा सकती है. कमल के फूल और कलश वाली इस रंगोली पर मां लक्ष्मी के चरणों की छाप भी है.
दिवाली की शाम पर चार-चांद लगा देगी यह रंगोली. दीयों से सजी इस खूबसूरत रंगोली को दिवाली की रात बनाया जा सकता है.
छोटी दिवाली पर फर्श सजाने के लिए आप इस रंगोली को भी बना सकते हैं. इसे बनाना भी बेहद आसान है और यह देखने में बेहद खूबसूरत भी है.
सिंपल रंगोली डिजाइन के लिए इसे देखें. दीये, फूलों और कलश के डिजाइन वाली इस रंगोली को कुछ ही मिनटों में बनाया जा सकता है.
सोशल मीडिया पर शेयर हुई यह रंगोली भी बेहद सुंदर है. इसमें बना दीया और किनारों पर बना डिजाइन इस रंगोली की हाइलाइट हैं.
छोटी दिवाली की यह रंगोली (Chhoti Diwali Simple Rangoli) भी आप बना सकते हैं. कमल के फूल वाली इस रंगोली को आप गुलाबी या लाल जिस रंग से चाहे उससे बना सकते हैं.
हैप्पी दिवाली कहने के लिए इस रंगोली को भी घर पर बनाया जा सकता है. इसे तो आप कंपीटीशन जीतने के लिए भी बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें- दिवाली पर अबतक कुछ नहीं लिया तो खरीदें ये लास्ट मिनट गिफ्ट्स, ऑनलाइन कुछ ही देर में हो जाएंगे डिलीवर
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
10 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
12 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
12 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
15 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
16 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
18 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
19 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
19 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines